
हमीरपुर, 14 अगस्त . Prime Minister मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के आपत्तिजनक बयान पर BJP MP अनुराग ठाकुर और सांसद राधामोहन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करता है.
BJP MP अनुराग ठाकुर ने मीडिया से कहा, “तिरंगे का सम्मान हमसे या भारतीयों से बेहतर कौन जानता है? तिरंगे के सम्मान के लिए ही कैप्टन विक्रम बत्रा ने टाइगर हिल पर कब्जा करने और उस पर India का नियंत्रण स्थापित करने के बाद कहा था, ‘ये दिल मांगे मोर.’ वह एक ऐसे भारतीय युवा थे जो और आगे बढ़ना चाहते थे. उन्होंने Pakistan की आगे बढ़ती सेना को रोका, पीछे धकेला और हराया.”
उन्होंने कहा, “कांग्रेस वंदे मातरम पर राजनीति करना चाहती है, तिरंगे पर राजनीति करना चाहती है लेकिन वह Pakistan और चीन की तारीफ करना चाहती है. अब राहुल गांधी से मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की उम्मीद कोई नहीं करता. कांग्रेस की संस्कृति और परवरिश की वजह से देश ने राहुल गांधी से कभी सभ्य भाषा बोलने की उम्मीद छोड़ दी है. हालांकि किसी विदेशी महिला Prime Minister के बारे में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करना निंदनीय है. ये अभद्र टिप्पणी उन दो कांग्रेस नेताओं ने की, जिनकी अपनी माताएं राजनीति में रही हैं.”
अनुराग ठाकुर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राजनीति में मतभेद और असहमति अपनी जगह है लेकिन राहुल गांधी की भाषा से अब उनके पालन-पोषण और संस्कारों पर प्रश्नचिह्न लगने लगा है. जिस परिवार की महिलाएं देश में उच्चतम पदों पर रहीं, ऐसे परिवार से आने वाले राहुल गांधी द्वारा विदेशी महिला राष्ट्राध्यक्ष के बारे में ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है.”
एफसीआरए बिल पर BJP MP अनुराग ठाकुर ने कहा, “किसी भी देश में पैसा आता है तो उसके लिए नियम-कानून होते हैं. विदेशी पैसा किसी भी देश में खुलेआम नहीं आता. इसके लिए नियम हैं, जिस मकसद के लिए पैसा मिला है, उसका इस्तेमाल उसी मकसद के लिए होना चाहिए लेकिन कांग्रेस नहीं चाहती कि इस पैसे पर नियंत्रण के लिए कानून हो. यह कानून न किसी धर्म, शिक्षण संस्थान और न ही अल्पसंख्यकों के खिलाफ है. यह कानून केवल India की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए है.”
उन्होंने कहा, “मैं स्वतंत्रता दिवस पर सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं. आज हमीरपुर में हजारों युवा सड़कों पर उतरे और तिरंगा यात्रा निकाली, जिससे तिरंगे के सम्मान में दुनिया को एक संदेश मिला. आज का युवा विकसित India बनाने में अहम भूमिका निभाना चाहता है.”
Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर BJP MP राधामोहन सिंह ने कहा, “राहुल गांधी खुद ही मजाक का पात्र बन गए हैं. जिस तरह से वे व्यवहार करते हैं और ऐसी हरकतें करते हैं, उससे वे मजाक का विषय बन जाते हैं.”
–
ओपी/पीएम