
Mumbai , 8 मार्च . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जदयू कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. Maharashtra से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने कहा कि इससे एक चीज तो साफ हो गई है कि बिहार में भाजपा का Chief Minister बनेगा.
से बातचीत में कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि निशांत कुमार की कोई खास हैसियत नहीं रह जाएगी और वे डिप्टी सीएम बनकर रह जाएंगे. यहां भी दो डिप्टी सीएम हैं, लेकिन सारा कामकाज Chief Minister ही चलाते हैं. Chief Minister और डिप्टी सीएम के पद में बहुत फर्क होता है. डिप्टी सीएम एक मंत्री की तरह होता है, उसे कोई खास कानूनी या संवैधानिक अधिकार नहीं होते. Chief Minister के जो अधिकार होते हैं, वे डिप्टी सीएम को नहीं मिलते. ऐसे में एक तरह से वहां अब नीतीश कुमार की राजनीति खत्म हो जाएगी.
भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर President द्रौपदी मुर्मु के अपमान करने के आरोप पर हुसैन दलवई ने कहा कि President का पद ऐसा है कि जिसे प्रोटोकॉल देना चाहिए. प्रोटोकॉल का पालन न करना मेरे ख्याल से गलती है, लेकिन इसके पीछे क्या कारण है, वहां यह लोग क्यों गए, आगे जाकर ममता बनर्जी क्या कहती हैं, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. फिर भी वहां प्रोटोकॉल दिया जाना चाहिए था.
Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस नेता ने कहा कि स्पीकर को हमेशा अलिप्त रहना चाहिए. किसी की तरफदारी करना गलत है. ओम बिरला तो हमेशा वही करते रहे हैं जो भाजपा कहती रही है. इसलिए यह रिजोल्यूशन लाया गया है. मेरे ख्याल से इसमें नीतीश कुमार के जो लोग हैं या नायडू साहब के जो लोग हैं, अगर वे अलिप्त रहेंगे तो यह रिजोल्यूशन पास हो जाएगा.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा ‘द केरल स्टोरी 2’ और सिनेमा इंडस्ट्री पर की गई टिप्पणी पर हुसैन दलवई ने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा वह बिल्कुल सही है. जब से भाजपा Government आई है, तब से कुछ प्रोड्यूसर इस तरह की फिल्में बना रहे हैं, जिससे समाज में दरार पैदा हो. यह बिल्कुल गलत बात है. पहले जो फिल्में बनती थीं, जैसे ‘मदर इंडिया’ और ‘बंधिनी,’ बहुत अच्छी फिल्में थीं, जो समाज में एकता लाने की कोशिश करती थीं. अब गलत तरीके से फिल्में बनाई जा रही हैं, जिससे समाज में विभाजन होगा और दरार पैदा होगी. कलाकारों का ऐसा करना बिल्कुल गलत है.
एसआईआर को लेकर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि बड़े पैमाने पर लोगों को मतदान का अधिकार नहीं मिलने की कोशिश की गई है. कई लोगों के नाम कटवाने का काम भी हुआ है. मेरे ख्याल से यह संविधान के खिलाफ है और लोकतंत्र भी इस बीच सुरक्षित नहीं रहेगा. जब से नया चुनाव आयुक्त आया है, ऐसा लगता है कि चुनाव आयुक्त Government के इशारे पर चल रहे हैं. यह बिल्कुल गलत बात है. चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, लेकिन आजकल वह स्वतंत्र नहीं रह गया है.
–
डीकेएम/वीसी