नीतीश कुमार ने सार्वजनिक मंच से महिला का अपमान किया, ये उनकी मानसिक स्थिति को दिखाता है: मृत्युंजय तिवारी

Patna, 16 दिसंबर . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार के कथित तौर पर एक महिला का हिजाब हटाने के वायरल वीडियो पर पलटवार करते हुए कहा कि सार्वजनिक मंचों से महिला का अपमान करना सीएम की आदत बन गई है, यह दिखाता है कि उनकी मानसिक स्थिति क्या है.

Patna में से बातचीत में राजद प्रवक्ता ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक और निंदनीय है. यह Chief Minister नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है. जिस तरह से उन्होंने कथित तौर पर एक मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने की कोशिश की, वह चौंकाने वाला है. एक तरफ वे सार्वजनिक मंचों से महिलाओं का सम्मान करने की बात करते हैं, और दूसरी तरफ एक महिला को अपमानित करते हैं.

दूसरी ओर, रामलीला मैदान में पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में Monday को संसद में जोरदार हंगामा हुआ था. वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमें मालूम नहीं किसने नारे लगाए. इस पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “अगर भाजपा किसी को रैली में ऐसे नारे लगाने के लिए भेजती है और फिर उस पर हंगामा करती है, तो कोई इसे स्वीकार नहीं कर सकता. ऐसे नारों का कोई मतलब नहीं है, और इन्हें लगाने से किसी को कोई फायदा नहीं होता.”

मनरेगा का नाम बदलने पर राजद प्रवक्ता ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. अब महात्मा गांधी का नाम हटाकर यह Government दिखा रही है कि वह गोडसे के रास्ते पर चलना चाहती है. यह Government गांधी के विचारों की हत्या कर रही है.

कांग्रेस की कथित वोट चोरी के खिलाफ रामलीला मैदान में आयोजित रैली में इंडी अलायंस में शामिल अन्य Political दलों की दूरी पर राजद प्रवक्ता ने कहा कि देखिए, हम साथ चुनाव लड़ते हैं, पार्टियां अपना-अलग कार्यक्रम रखती हैं.

राजद प्रवक्ता ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का चीफ बनाए जाने पर कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है, लेकिन दोनों को मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई.

डीकेएम/एएस

Leave a Comment