
New Delhi, 15 दिसंबर . बिहार भाजपा का नया चीफ बनने पर विधायक संजय सरावगी को Chief Minister नीतीश कुमार ने शुभकामनाएं दीं. वहीं BJP MP रवि किशन ने कहा कि संजय सरावगी के नेतृत्व में बिहार में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता ‘विकसित बिहार’ के स्वप्न को साकार करने के लिए संकल्पबद्ध होकर आगे बढ़ेगा.
नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा, “संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. संजय सरावगी हमारे साथ मंत्रिमंडल में सहयोगी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. वे 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं. इस नई जिम्मेदारी के लिए उनको हार्दिक शुभकामनाएं.”
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “संजय सरावगी को बिहार, भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मिलकर हार्दिक बधाई एवं यशस्वी कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं दीं. आपके नेतृत्व में बिहार भाजपा संगठन निश्चित ही एक नई ऊर्जा के साथ जनसेवा की भावना से ऐतिहासिक कार्य करेगी.”
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं बिहार Government के पूर्व मंत्री संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपका सांगठनिक अनुभव, कुशाग्र नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण निश्चित रूप से बिहार भाजपा को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा. प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व में आपका कार्यकाल बिहार भाजपा के स्वर्णिम भविष्य के लिए निर्णायक सिद्ध होगा.”
बिहार Government में मंत्री मंगल पांडेय ने एक्स पोस्ट में लिखा, “दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा चीफ बनने पर अनंत शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके सफल, उज्ज्वल और यशस्वी कार्यकाल की कामना करता हूं.”
BJP MP रवि किशन ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा दरभंगा से विधायक संजय सरावगी को भाजपा बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई.”
–
डीकेएम/वीसी