
Patna, 22 अप्रैल . जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने Wednesday को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी. जदयू ने अपने नए पदाधिकारियों की सूची में अनुभवी नेताओं को तरजीह दी है. हालांकि, इस सूची में हाल ही में राजनीति में आए निशांत कुमार को जगह नहीं मिली है.
जदयू के नेता आफाक अहमद खान द्वारा जारी इस सूची में कुल 24 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं. नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले बिहार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नीतीश कुमार की टीम में संजय कुमार झा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है.
इसके अलावा सांसद आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. नीतीश कुमार ने अपनी टीम में 12 महासचिव बनाए हैं, जिसमें मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान, सुनील कुमार, हर्षवर्धन सिंह और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी शामिल हैं.
नीतीश कुमार की टीम में प्रवक्ता की जिम्मेदारी राजीव रंजन प्रसाद संभालेंगे. इन्हें सचिव भी बनाया गया है. इसके अलावा रविंद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रुही तामुंग और निवेदिता कुमारी को सचिव बनाया गया है.
दरअसल, बिहार के Chief Minister पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नीतीश कुमार ने अब पूरी तरह संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को दी है. श्रवण कुमार को नीतीश कुमार का सबसे करीबी और भरोसेमंद माना जाता है. उनका राजनीति में लंबा अनुभव रहा है और वे नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से ही आते हैं.
–
एमएनपी/डीकेपी