
New Delhi, 30 जुलाई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से चुनाव में बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील की. उन्होंने कहा कि बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपका एक-एक मत अत्यंत महत्वपूर्ण है.
नितिन नवीन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपका एक-एक मत अत्यंत महत्वपूर्ण है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता एक बार फिर विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त करेगी तथा विकास की इस निरंतर यात्रा को नई शक्ति प्रदान करेगी.”
उन्होंने आगे लिखा, “मैं बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया विधानसभा के सभी सम्मानित मतदाताओं, विशेषकर युवाओं व मातृशक्ति से आग्रह करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और विकसित India के संकल्प को सशक्त बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें. याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान.”
इससे पहले, Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने दतिया विधानसभा के सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “आपका वोट दतिया के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत लोकतंत्र की नींव है. मत देकर विकसित India और विकसित Madhya Pradesh के निर्माण में सहभागी बनें.”
बांकीपुर में मतदान के बीच बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने लोगों से अपील की कि पहले मतदान, फिर जलपान. उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की मजबूती हर जागरूक मतदाता की भागीदारी से सुनिश्चित होती है. आइए, अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं.”
बता दें कि बिहार के बांकीपुर, Madhya Pradesh के दतिया और Gujarat के मंजलपुर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे मतदान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ. चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने सुचारू और शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत उपाय किए हैं.
सुबह 9 बजे तक बांकीपुर विधानसभा सीट पर 4.61 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जबकि मांजलपुर में 6.06 प्रतिशत और दतिया में 12.94 प्रतिशत वोट पड़े.
–
डीसीएच/