
New Delhi, 15 दिसंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने Monday को दिल्ली में अपने पद का कार्यभार संभाल लिया. इस अवसर पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से पार्टी मुख्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया.
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने Monday शाम पार्टी मुख्यालय में नितिन नबीन का औपचारिक रूप से स्वागत किया और अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर संदेश साझा कर उन्हें बधाई दी.
नड्डा ने कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने पर नितिन नवीन को हार्दिक बधाई. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन और अधिक विस्तारित होगा तथा Prime Minister Narendra Modi Government की नीतियां और पार्टी की विचारधारा हर नागरिक तक पहुंचेगी. आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं.”
उन्होंने आगे कहा, “आदरणीय Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में आपकी संगठनात्मक क्षमता भाजपा की जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को नई दिशा देगी. आप भाजपा Government की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को और अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएंगे. नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं.”
इस दौरान, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और डॉ. मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और आशीर्वाद लिया.
इस मौके पर मौजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नितिन नवीन को बधाई दी. शाह ने कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने पर नितिन नवीन को बहुत-बहुत बधाई. मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा Prime Minister Narendra Modi Government की नीतियां और पार्टी की विचारधारा जन-जन तक और प्रभावी रूप से पहुंचेगी. आपके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं.”
गौरतलब है कि नितिन नबीन को Sunday को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. वे Monday को New Delhi पहुंचे और औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला. नितिन नबीन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं.
इससे पहले, दिल्ली पहुंचने पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनका स्वागत किया.
–
डीएससी