
New Delhi, 16 दिसंबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने Tuesday को पार्टी के वरिष्ठ नेता और India रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की.
नितिन नबीन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व उपPrime Minister लालकृष्ण आडवाणी के साथ एक तस्वीर भी साझा की.
उन्होंने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद, भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हम सभी के अभिभावक ‘India रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. आपके दृढ़ संकल्प और अटूट तपस्या ने ही भाजपा को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है. आपका मार्गदर्शन दायित्वों के निर्वहन में सदैव प्रेरणास्रोत रहा है.
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. इसके बाद नितिन नबीन ने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है.
नितिन नबीन ने एक्स पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया. आपका मार्गदर्शन संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सदैव प्रेरणा प्रदान करता है.”
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पोस्ट में लिखा, “भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट की और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.”
Sunday को बिहार Government में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया. Monday को नितिन नबीन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया.
Tuesday को उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की.
नितिन नबीन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि संगठन के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच, अनुभव और निरंतर मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देते हैं.
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ मुलाकात के बाद नितिन नबीन ने एक्स पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत मुलाकात कर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया. भाजपा को वैचारिक मजबूती और संगठनात्मक दिशा प्रदान करने में आपका योगदान सदैव मार्गदर्शक रहा है. आपका सान्निध्य, अनुभव और विचार संगठनात्मक कार्यों में निरंतर प्रेरणा देता है.”
–
एमएस/डीकेपी