
New Delhi, 15 दिसंबर . केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने Monday को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का जिक्र करते हुए कहा कि वे मोदी Government की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे.
Sunday को नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन Monday को दिल्ली पहुंचे. दिल्ली एयरपोर्ट पर Chief Minister रेखा गुप्ता, दिल्ली Government के मंत्रियों, BJP MPों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. New Delhi स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर नितिन नबीन ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बहुत-बहुत बधाई. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन का और भी विस्तार होगा और मोदी Government की नीतियों व पार्टी की विचारधारा को आप जन-जन तक पहुंचाएंगे. ईश्वर से आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं.”
भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली आगमन पर पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सभी कार्यकर्ताओं की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया और शुभकामनाएं दी गईं.”
वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने कहा कि वे एक मेहनती, अथक और जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने दो पीढ़ियों तक सेवा की है और उन्होंने संगठन और Government दोनों स्तरों पर अपनी काबिलियत साबित की है. एक कार्यकर्ता से लेकर नेतृत्व संभालने तक का उनका सफर भाजपा की मूल संस्कृति को और दिखाता है.
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक पोस्ट के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा, “केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का हृदय से आभार. आपके मार्गदर्शन में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करने तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए हम सभी संकल्पबद्ध हैं.
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद करते हुए लिखा कि आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन के कार्यों को करने का अवसर मेरे लिए निरंतर सीख और प्रेरणा का माध्यम रहा है.
–
डीकेएम/वीसी