टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल के लिए मैच अधिकारी घोषित, एलीट पैनल में नितिन मेनन शामिल

Dubai , 3 मार्च . टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच 4 और 5 मार्च को खेले जाने हैं. India के नितिन मेनन को इन नॉकआउट मुकाबलों के लिए मैच अधिकारियों के एलीट पैनल में शामिल किया गया है.

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 4 मार्च साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल-1 खेला जाना है. इसके बाद 5 मार्च को India की टीम इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल-2 खेलेगी. इन मुकाबलों को जीतने वाली टीम 8 मार्च को Ahmedabad के Narendra Modi स्टेडियम में खिताबी मैच खेलेगी.

रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ Wednesday को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहले सेमीफाइनल के लिए ऑनफील्ड अंपायर होंगे. कोलकाता में, नितिन मेनन थर्ड अंपायर होंगे, रॉड टकर फोर्थ अंपायर होंगे और जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी होंगे.

दूसरी ओर, Mumbai में India और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल-2 में ऑन-फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर अंपायरिंग करेंगे. एड्रियन होल्डस्टॉक Mumbai में थर्ड अंपायर होंगे, जबकि पॉल रीफेल इस मैच में फोर्थ अंपायर की भूमिका निभाएंगे. एंडी पायक्रॉफ्ट मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे.

सेमीफाइनल 1: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (4 मार्च, कोलकाता)

ऑनफील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ.

थर्ड अंपायर: नितिन मेनन.

फोर्थ अंपायर: रॉड टकर.

मैच रेफरी: जवागल श्रीनाथ.

सेमीफाइनल 2: India बनाम इंग्लैंड (5 मार्च, Mumbai )

ऑनफील्ड अंपायर: क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर.

थर्ड अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक.

फोर्थ अंपायर: पॉल रीफेल.

मैच रेफरी: एंडी पायक्रॉफ्ट.

सुपर-8 के ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जबकि टीम इंडिया ने 3 में से 2 मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया.

वहीं, इंग्लैंड की टीम सुपर-8 के लगातार तीनों मैच जीतकर ग्रुप-2 में टॉप पर रही. न्यूजीलैंड ने 3 में से 1 मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई. इस टीम का एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था. ऐसे में कीवी टीम के पास 3 अंक थे. Pakistanी टीम ने भी इतने ही प्वाइंट्स हासिल किए, लेकिन नेट रन रेट में कमी के चलते Pakistan नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका.

आरएसजी

Leave a Comment