
Lucknow, 26 फरवरी . कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने Maharashtra Government के मंत्री नितेश राणे के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राणे मानसिक रूप से अस्थिर हो गए हैं और लगातार देश के संविधान के खिलाफ तथा बेबुनियाद बयान दे रहे हैं.
उन्होंने ने कहा कि इन्हीं मदरसों से निकलकर तमाम मौलाना और मौलवियों ने जंग ए आजादी में हिंदुस्तान को आजाद कराने का काम किया है. इस तरह की बात करके मदरसों को आतंकी अड्डे बताकर नितेश राणे देश के संविधान का मजाक बना रहे हैं.
सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को न तो विधानसभा में रहने का अधिकार है और न ही मंत्री पद पर बने रहने का. उन्होंने राणे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी की.
दरअसल, Maharashtra Government के मंत्री नितेश राणे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मालेगांव में नमाज अदा करने के विवाद और राज्य के मदरसों को लेकर बयान दिए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि Maharashtra के मदरसे आतंकवादियों के अड्डे बन गए हैं और वे Chief Minister से राज्य के सभी मदरसों को बंद करने की मांग करेंगे.
राणे ने कहा था कि आने वाले दिनों में वह इस मुद्दे पर कार्रवाई की अपील करते हुए Government से तुरंत कदम उठाने का आग्रह करेंगे.
दूसरी ओर, Supreme Court द्वारा एनसीईआरटी की कक्षा 8 की पाठ्यपुस्तक के एक अध्याय में न्यायपालिका पर कथित भ्रष्टाचार के उल्लेख को लेकर स्वतः संज्ञान लेने पर भी सुरेंद्र राजपूत ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान की छवि बदलने और उसे बदनाम करने की कोशिश कर रही है.
राजपूत ने कहा कि जो संस्था संविधान की रक्षा करती है, उसी सर्वोच्च न्यायालय और उसके न्यायाधीशों को भ्रष्ट बताकर लोगों के मन में उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने की कोशिश की जा रही है. उनके अनुसार यह सब जानबूझकर किया गया कदम है ताकि संस्थाओं पर भरोसा कमजोर किया जा सके.
–
वीकेयू/एबीएम