
New Delhi, 8 मार्च . Chief Minister नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हम तो बिहार के लोगों की ही बात करेंगे. अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो वह जेडीयू को एकजुट रखेंगे और नीतीश कुमार की विरासत को बरकरार रखेंगे. उन्होंने कहा कि जदयू के नेतृत्व के लिए निशांत कुमार को बहुत पहले ले आना चाहिए था. उन्होंने कहा कि सवाल जदयू या उसके कार्यकर्ताओं का नहीं है.
पप्पू यादव ने कहा कि सवाल है कि नीतीश कुमार के प्रति बिहार की जनता का अटूट विश्वास रहा है. एसे में उनका इतनी जल्दी निर्णय लेना या फिर बिहार छोड़ना, ये बिहार के लोगों की पसंद नहीं हो सकती. नीतीश कुमार आज भी बिहार की जनता की पसंद है. निशांत कुमार देर आए लेकिन दुरुस्त आए. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जनता दल युनाइटेड के कार्यकर्ता और जदयू के प्रति जिस वर्ग का विश्वास पुरजोर था. उस विश्वास को बनाए रखने में और नीतीश कुमार की Political विरासत को बनाए रखने में निशांत सफल होंगे.
बता दें कि निशांत कुमार Sunday को जदयू ज्वाइन कर रहे हैं. उनके जदयू में शामिल होने के अवसर पर समर्थकों ने Patna की सड़कों को निशांत कुमार के पोस्टर से पाट दिया है. जदयू दफ्तर मे भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं. Sunday दोपहर एक बजे निशांत कुमार पार्टी ज्वाइन करेंगे, जहां पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.
काफी लंबे वक्त से निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने की अटकलें चल रही थी. अब Sunday को निशांत आधिकारिक तौर से जदयू की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे. कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने Saturday को जानकारी दी थी कि Chief Minister नीतीश कुमार की मौजूदगी में Friday को विधानमंडल की बैठक हुई. इस बैठक में हम लोगों ने सीएम नीतीश के सामने निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग की, जिसे सीएम ने स्वीकार कर लिया है. Sunday को निशांत कुमार जदयू ज्वाइन करेंगे. इसके बाद वे अगले दिन से पार्टी के लिए काम करना शुरू कर देंगे.
–
एसडी/पीयूष