Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

निशांत कुमार करेंगे जदयू का नेतृत्व, वही पार्टी के भविष्य: संजय कुमार झा

निशांत कुमार करेंगे जदयू का नेतृत्व, वही पार्टी के भविष्य: संजय कुमार झा

Patna, 22 जून . जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में निशांत कुमार ही नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी होंगे. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने Monday को बताया कि निशांत कुमार आगे पार्टी का नेतृत्व करेंगे और वही इस पार्टी के भविष्य हैं.

संजय कुमार झा ने Monday को Patna में मीडिया से बात करते हुए कहा, “नीतीश कुमार पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके थे. Sunday को राष्ट्रीय परिषद में इसका अनुमोदन किया गया.”

निशांत कुमार को लेकर उन्होंने कहा, “निशांत कुमार, जो पार्टी में शामिल हुए हैं, वही आगे पार्टी का नेतृत्व करेंगे और वही इस पार्टी के भविष्य हैं. निशांत कुमार अभी Government में काम कर रहे हैं और आगे संगठन में भी काम करेंगे.”

इससे पहले, जदयू की राष्ट्रीय परिषद ने Sunday को नीतीश कुमार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई. नीतीश कुमार को इस साल मार्च में हुए संगठनात्मक चुनावों में निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था.

बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, Union Minister राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उपChief Minister विजय कुमार चौधरी, उपChief Minister बिजेंद्र प्रसाद यादव, विधायक दल के नेता श्रवण कुमार और मंत्री निशांत कुमार उपस्थित थे. अशोक चौधरी ने Political प्रस्ताव पेश किया, जिसका मंत्री शीला मंडल ने समर्थन किया. वहीं श्रवण कुमार ने बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव रखा.

पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने Sunday को बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्वाचन का अनुमोदन किया गया. प्रस्ताव में कहा गया कि Chief Minister पद छोड़कर सहर्ष सत्ता हस्तांतरण का निर्णय लेकर नीतीश कुमार ने Political शुचिता, विश्वास और सहयोग का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है.

प्रस्ताव में दावा किया गया कि साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने 101 सीटों पर चुनाव लड़कर 85 सीटों पर जीत हासिल की, जो पार्टी के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इसमें अति पिछड़ा, पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति-जनजाति समुदायों को व्यापक प्रतिनिधित्व दिए जाने का उल्लेख किया गया.

—

डीसीएच/

Share