जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर हुई विस्तृत चर्चा

Patna, 8 अगस्त . बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने Saturday को New Delhi में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने Union Minister को बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में चल रही विभिन्न पहलों की जानकारी दी. दोनों नेताओं के बीच बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आधुनिकीकरण और गुणवत्ता में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

मुलाकात के बाद निशांत कुमार ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान रेफरल व्यवस्था को बेहतर बनाने, सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों और ट्रॉमा सेंटरों के विस्तार सहित स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने के लिए Government लगातार काम कर रही है. खासकर गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जरूरत पड़ने पर समय पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि रेफरल व्यवस्था को मजबूत करने से मरीजों को इलाज के लिए एक स्वास्थ्य केंद्र से दूसरे केंद्र तक जाने में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकेगा. वहीं, सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों और ट्रॉमा सेंटरों के विस्तार से गंभीर मरीजों को राज्य में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

निशांत कुमार ने कहा कि बिहारवासियों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना Government की प्राथमिकता है. स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ अस्पतालों के आधुनिकीकरण, चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार और आवश्यक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि स्वस्थ बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के साथ उनकी गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा रहा है. राज्य Government पूरी प्रतिबद्धता के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, ताकि बिहार के लोगों को समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment