अमेरिका और ब्रिटेन की महिलाओं के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर ठगता था नाइजीरियाई नागरिक, गिरफ्तार

Lucknow, 16 मई . उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने Saturday को एक ऐसे शख्स को दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जो social media पर अमेरिका और ब्रिटेन के महिलाओं के नाम की फर्जी आईडी बनाकर भारतीय पुरुषों को ठगता था. आरोपी के पास तीन मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद किए गए.

आरोपी की पहचान उचनेवा के रूप में हुई है. वो मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है, जो पिछले लंबे समय से इस तरह के कृत्य में संलिप्त था. अब तक वो फर्जी आईडी का सहारा लेकर कई लोगों को ठग भी चुका है. उसे दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार कर फौरन Lucknow के दरियागंज थाने में ले जाया गया.

Police के मुताबिक, आरोपी अमेरिका और ब्रिटेन की महिलाओं के नाम की पहले social media पर आईडी बनाता था. इसके बाद भारतीय पुरुषों से संपर्क साधने के बाद उन्हें अपनी ओर लुभाने की कोशिश करता था. इसके बाद जब कोई व्यक्ति उसके झांसा में फंस जाता, तो वो उनसे कहता था कि मैं India आकर आपसे मुलाकात करूंगा, लेकिन इससे पहले मुझे आपसे पैसे और कुछ उपहार चाहिए. India आने पर वो उनसे मिलने का बहाना था.

जानकारी के मुताबिक इस पूरी प्रक्रिया के तहत वो भारतीय पुरुषों को ही ठगने का काम करता था. अब Police ने उसे दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. Police अब उससे इस बारे में पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

Police के मुताबिक, आरोपी साल 2010 में India में कपड़े का बिजनेस करने के लिए आया था, लेकिन उसे जब इसमें कोई अपेक्षित लाभ नहीं मिला, तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर social media पर अमेरिका और ब्रिटेन की महिलाओं के नाम का फर्जी अकाउंट बनाकर भारतीयों पुरुषों को ठगने का प्लान बनाया.

आरोपी ने Police पूछताछ में बताया कि उसके कुछ साथी social media पर फर्जी अकाउंट बनाकर भारतीय पुरुषों से पैसे ऐंठने का काम कर रहे हैं. इतना ही नहीं आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि साल 2020 में Madhya Pradesh Police ने उसे इसी मामले में गिरफ्तार किया था. इस मामले में वो चार साल तक जेल में भी रहा.

इसके बाद जब आरोपी और उसके अन्य साथियों ने Lucknow के एक युवक से social media पर फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे ऐंठने का प्लान बनाया, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ और अब उसे Police ने गिरफ्तार कर लिया .

दरअसल, Lucknow वाले मामले में आरोपी और उसके साथियों ने social media पर विलियम डेविस के नाम का social media अकाउंट बनाया था. इसके बाद Lucknow के डालीगंज के एक युवक से दोस्ती कर उसे प्रेम जाल में फंसाने का काम किया. इसके बाद सितंबर 2025 में युवक से कहा गया है कि विलियम डेविस आपके लिए तीन करोड़ पाउंड लेकर आई है, लेकिन, इसे प्राप्त करने के लिए पहले आपको 61,500 रुपए जमा कराने होंगे.

इसके बाद कुछ न कुछ बहाने बनाकर युवक से कुल 28 लाख रुपए ले लिए गए. यह पूरी प्रक्रिया जनवरी 2026 तक चलती रही, लेकिन युवक को एक रुपया भी वापस नहीं मिला. इसके बाद युवक ने इस पूरे मामले की शिकायत Lucknow थाने में दर्ज कराई. इसके बाद Police की जांच के बाद यह पूरा मामला प्रकाश में आया है. फिलहालृ, Police अब इस पूरे मामले की जांच कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि इसमें कौन से लोग शामिल हैं.

एसएचके/

Leave a Comment