
रांची, 28 मार्च . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने Jharkhand प्रदेश इकाई की नई कमेटी घोषित कर दी गई है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने Saturday को नई टीम का ऐलान किया.
नई कमेटी में फिलहाल 24 लोगों को जगह दी गई है. प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कुल नौ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इनमें राकेश प्रसाद (रामगढ़), नीलकंठ सिंह मुंडा (खूंटी), आभा महतो (जमशेदपुर महानगर), बालमुकुंद सहाय और भानू प्रताप शाही (दोनों गढ़वा), डॉ प्रदीप वर्मा (रांची पूर्वी), सुनील सोरेन (दुमका), मुनेश्वर साहू (गुमला) और गीता कोड़ा (चाईबासा) शामिल हैं.
कमेटी में तीन महामंत्री बनाए गए हैं. इनमें गणेश मिश्रा (धनबाद ग्रामीण), अमर कुमार बाउरी (बोकारो) और मनोज सिंह (पलामू) शामिल हैं. कमेटी में नौ लोगों को प्रदेश मंत्री बनाया गया है. इनमें गिरिडीह के दिलीप वर्मा एवं शालिनी बैसखियार, सरायकेला के शैलेन्द्र सिंह, रांची महानगर की सुनीता सिंह व अमित सिंह, हजारीबाग के अमरदीप यादव, साहिबगंज के कृष्णा महतो और लोहरदगा के मनीर उरांव शामिल हैं.
रांची महानगर के दीपक बंका को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं, कार्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी हेमंत दास को प्रदेश कार्यालय मंत्री और सूरज गुप्ता को सह कार्यालय मंत्री के रूप में सौंपी गई है. नई कमेटी में संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं. भाजपा की इस नई टीम को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार की दृष्टि से अहम माना जा रहा है.
–
एसएनसी/डीएससी