
New Delhi, 22 अगस्त . पूर्वोत्तर दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना में Police ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में घायल हुए चार युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद Police ने First Information Report में हत्या की धारा भी जोड़ दी है.
Police के अनुसार, 15 अगस्त को नंद नगरी थाने में सुंदर नगरी इलाके में चाकूबाजी की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कासिम और constable अनिल जीटीबी अस्पताल पहुंचे, जहां घायल विशाल, विनोद, अभिषेक और सचिन कुमार का इलाज चल रहा था.
जांच के दौरान घायल सचिन कुमार ने Police को बताया कि वह अपने चचेरे भाई विशाल के साथ ड्यूटी पर जा रहा था. इसी दौरान सुंदर नगरी स्थित शिव शक्ति मंदिर के पास दो अज्ञात युवकों ने रोक लिया. उसने बताया कि आरोपियों में एक ने सफेद शर्ट और सफेद टोपी पहन रखी थी, जबकि दूसरा काले चेकदार शर्ट में था.
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनसे तंबाकू मांगा और चाकू दिखाकर धमकाया. इसके बाद सचिन ने अपने भाई अभिषेक को घटना की जानकारी दी. अभिषेक ने दोनों को घर लौटने की सलाह दी, लेकिन जब वे वापस जाने लगे तो आरोपी उनका पीछा करने लगे.
इस बीच अभिषेक और उनका रिश्तेदार विनोद भी मौके पर पहुंच गए. आरोप है कि आरोपियों ने सर्वोदय बाल विद्यालय के पास चारों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए. इसके बाद नंद नगरी थाने में First Information Report संख्या 449/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई.
Police टीम ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के cctv फुटेज खंगाले तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीरें पीड़ितों को दिखाईं. लगातार की गई जांच के आधार पर Police ने अरशद उर्फ चिकना (23) को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी सुंदर नगरी की गली नंबर-2 का निवासी है.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने एक साथी के साथ वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की. उसने Police को बताया कि घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू उसके साथी के पास है.
इस बीच Saturday की तड़के जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली कि गंभीर रूप से घायल अभिषेक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. इसके बाद Police ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) जोड़ दी है. Police का कहना है कि फरार सह आरोपी की गिरफ्तारी और वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.
–
एएमटी/एबीएम