
New Delhi, 20 जून . विदेशी पर्यटक से 35,000 रुपये छीनने के आरोप में उबर राइडर को Police ने गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के पास के एक मोटरसाइकिल जब्त की है और 4,200 रुपये भी बरामद किए हैं.
Police के मुताबिक, 16 जून को दिल्ली के करोल बाग Police स्टेशन में 35 हजार रुपये छीने जाने को लेकर पीसीआर पर जानकारी दी गई थी. मामले की जानकारी होते ही Police एक्टिव हुई. मौके पर जाकर Police की ओर से पूछताछ की गई तो पता चला कि शिकायतकर्ता एक श्रीलंकाई नागरिक था जो करोल बाग के कॉस्मो होटल में ठहरा हुआ था.
Police के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सुबह-सुबह शांगरी-ला होटल से कॉस्मो होटल तक के लिए उबर मोटरसाइकिल राइड बुक की थी. होटल पहुंचने के बाद, जब वह अपने वॉलेट से 75 रुपए का किराया दे रहा था, तभी उबर बाइकर ने अचानक 35 हजार रुपए नकद छीन लिए और अपनी मोटरसाइकिल से मौके से भाग गया.
करोल बाग Police स्टेशन में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच टीम को cctv फुटेज से पता चला कि आरोपी दिल्ली के मलका गंज की ओर भागा था.
उबर से राइडर और मोटरसाइकिल के बारे में मिली तकनीकी जानकारी और विवरण के आधार पर Police टीम दिल्ली के घंटा घर, रोशनआरा रोड तक पहुंची. जहां Police टीम ने छापेमारी की और आरोपी को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया.
Police के मुताबिक, लगातार पूछताछ के दौरान, आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया. उसने बताया कि विदेशी नागरिक को होटल छोड़ने के बाद, जब वह किराया दे रहा था, तो उसने शिकायतकर्ता के वॉलेट में कैश देखा. मौका पाकर, उसने अचानक पैसे छीने और वहां से भाग गया.
Police ने चोरी की गई रकम में से 4,200 रुपए बरामद किए. बाकी रकम बरामद करने के लिए आगे की जांच चल रही है.
–
एसडी/एएस