
New Delhi, 25 दिसंबर . दिल्ली Police ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ First Information Report दर्ज की है. यह First Information Report धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में दर्ज की गई है.
शिकायत के मुताबिक, 17 और 18 दिसंबर 2025 को इन नेताओं ने अपने आधिकारिक social media अकाउंट्स से एक वीडियो पोस्ट किया. यह वीडियो कनॉट प्लेस में किए गए एक Political स्किट से जुड़ा है.
वीडियो में ईसाई समुदाय के लिए एक पवित्र और सम्मानित धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतीक सांता क्लॉज को मजाकिया और अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है. वीडियो में सांता क्लॉज को सड़क पर बेहोश होकर गिरते हुए दिखाया गया और उन्हें Political संदेश देने के लिए एक प्रॉप (साधन) की तरह इस्तेमाल किया गया.
इतना ही नहीं, वीडियो में नकली सीपीआर करते हुए सांता क्लॉज का मजाक उड़ाया गया, जिससे सेंट निकोलस और क्रिसमस पर्व की पवित्रता को ठेस पहुंची.
शिकायत में कहा गया है कि यह सब जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से किया गया, ताकि ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा सके. एडवेंट के अंतिम दिनों में धार्मिक प्रतीक का इस तरह Political इस्तेमाल करना ईसाई धर्म का अपमान माना गया है.
दिल्ली Police के अनुसार, सार्वजनिक रूप से किसी धार्मिक प्रतीक का मजाक उड़ाना भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 302 का उल्लंघन है.
दिल्ली Police ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.
शिकायत में कहा गया कि आप नेताओं ने यह सब जानबूझकर और दुर्भावनापूर्वक किया ताकि ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा सके. धार्मिक प्रतीक (सांता क्लॉज) का इस तरह से सियासी इस्तेमाल, ईसाई धर्म का अपमान है.
वहीं, सौरभ भारद्वाज ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि social media और आप लोगों की ताकत से आज भाजपा बहुत परेशान है. ये social media की ताकत है कि भाजपा Government को प्रदूषण पर जवाब देना पड़ रहा है, और एक्यूआई पर चर्चा हो रही है.
उन्होंने कहा कि सांता क्लॉज की स्किट से हमने प्रदूषण के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाया, जिससे दिल्ली और केंद्र की Government को काफी परेशानी है. यह social media की ताकत है कि अरावली पर्वतमाला पर Government बैकफुट पर आई है.
–
एमएस/एबीएम