
New Delhi, 7 जुलाई . New Delhi के शाहदरा जिले में Police ने गाड़ी और मोबाइल चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने चोरी की पांच बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है.
लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए Police एक्टिव हुई. एएटीएस और शाहदरा Police की टीम ने चोरी वाली जगहों के cctv फुटेज की जांच, खुफिया जानकारी और इलाके में सक्रिय वाहन चोरों की पहचान करने में जुटी. बीते दिन Monday को खुफिया जानकारी मिलने पर एएटीएस ने 28 वर्षीय उमेश उर्फ हिमांशु को पकड़ा. वह चोरी की टीवीएस अपाचे बाइक से जा रहा था.
Police ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई वाहन चोरी के मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल की. उसके खुलासे के आधार पर चोरी की चार और दोपहिया गाड़ियां बरामद की गईं. आरोपी ने बताया कि बरामद गाड़ियों में से दो उसने खुद चुराई थीं, जबकि बाकी दो गाड़ियां उसके साथी राशिद ने उसे बेचने से पहले सुरक्षित रखने के लिए दी थीं.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि उसका साथी राशिद, जो खुद भी नशे का आदी है, उससे संजय झील के पास मिलता था. उसे पहचानने और पकड़ने की कोशिशें जारी हैं. आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ. उसने कबूल किया कि यह फोन ईस्ट विनोद नगर मेट्रो स्टेशन के पास छीना गया था.
Police ने सामान बरामद कर लिया है. आरोपी के साथी राशिद को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं. माना जा रहा है कि राशिद चोरी की गाड़ियों को ठिकाने लगाने में सक्रिय रूप से शामिल है.
–
एसडी/वीसी