राजनाथ सिंह के बयान से नया विवाद, प्रियंका गांधी ने कहा- असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

New Delhi, 3 दिसंबर . Wednesday को संसद के शीतकालीन सत्र का तीसरे दिन रहा. विपक्ष सदन के बाहर भी मुखर नजर आया. मीडिया से बातचीत में विपक्ष ने बढ़ते हुए प्रदूषण और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हालिया बयान को लेकर नाराजगी जाहिर की. उनका आरोप है कि Government सही मुद्दों पर चर्चा से बचने के लिए भटकाने की कोशिश कर रही है.

इस दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रदूषण पर Government को घेरा. उन्होंने कहा कि प्रदूषण कोई Political मुद्दा नहीं है, बल्कि ऐसा संकट है जो हर इंसान की सेहत पर असर डाल रहा है. उन्होंने साफ कहा कि संसद में इस पर गंभीर और ठोस चर्चा होनी चाहिए और सिर्फ बहस से काम नहीं चलेगा. Government को कड़े कदम उठाने होंगे. प्रियंका ने यह भी कहा कि यह काम सबको मिलकर करना होगा और हर स्तर पर इसे प्राथमिकता देनी होगी.

राजनाथ सिंह के बयान पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि Government रोज कोई नया विवाद खड़ा करती है ताकि जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके. उनके अनुसार यह बयान उसी भटकाव की राजनीति का हिस्सा है. वहीं, इसी दौरान राहुल गांधी पत्रकारों के सवालों से बचते नजर आए. जब उनसे बयान मांगा गया तो उन्होंने कहा कि वे फिलहाल किसी भी विषय पर टिप्पणी नहीं करेंगे.

राजनाथ सिंह के विवादित बयान पर Samajwadi Party के सांसद अफजल अंसारी ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लगभग 60 साल पुराने मामले को दोबारा उठाकर नया विवाद खड़ा करना जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाने की कोशिश लगती है. अंसारी ने कहा कि यह विषय आज लोगों की चिंता का विषय नहीं है, इसलिए इसे बार-बार छेड़ना उचित नहीं है.

गौरतलब है कि Tuesday को Gujarat के बड़ौदा में राजनाथ सिंह ने कहा था कि जवाहरलाल नेहरू बाबरी मस्जिद को दोबारा बनवाना चाहते थे, वह भी Governmentी पैसे से, लेकिन तत्कालीन गृहमंत्री सरदार पटेल ने इस योजना को आगे बढ़ने नहीं दिया. उनके इस बयान ने Political माहौल और गरमा दिया है और विपक्ष इसे इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश बता रहा है.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment