केंद्रीय मंत्री शिवराज के नेतृत्व में चुना जाएगा बिहार का नया सीएम, भाजपा ने बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक

New Delhi, 12 अप्रैल . बिहार का नया Chief Minister चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने Sunday को बड़ा फैसला लिया है. भाजपा ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. भाजपा ने यह जिम्मा Madhya Pradesh के पूर्व सीएम व Union Minister कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया है.

Union Minister शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य में पार्टी की ओर से सीएम चेहरा कौन होगा, इसमें उनकी अहम भूमिका होगी. इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी है.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

वहीं, नीतीश कुमार के करीबी और बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नई Government के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने के संकेत देते हुए कहा कि भाजपा को Chief Minister के नाम की अनुशंसा करनी है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने Chief Minister बनने को लेकर गेंद भाजपा के पाले में डाल दी है. उन्होंने कहा कि Chief Minister के नाम की अनुशंसा भाजपा को करनी है और उसके बाद एनडीए विधायकों की बैठक होगी, जिसमें एनडीए का विधायक दल अपना नेता चुनेगा.

बता दें कि लगभग दो दशक तक बिहार के Chief Minister का पद संभालने वाले नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. New Delhi में उन्हें राज्यसभा के सभापति व उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ दिलाई.

इस दौरान राज्यसभा में नेता सदन व Union Minister जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कांग्रेस के जयराम रमेश, जेडीयू व भाजपा नेता मौजूद रहे. नीतीश कुमार के इस शपथग्रहण के साथ ही बिहार की सियासत में भी एक ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत हो गई है. गौरतलब है कि बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार राज्य विधान परिषद के सदस्य थे, लेकिन राज्यसभा के लिए निर्वाचन के बाद उन्होंने 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

नीतीश कुमार बीते मार्च महीने में संसद के उच्च सदन के लिए बिहार से निर्वाचित हुए थे. वह लगभग दो दशक तक बिहार में सत्ता के केंद्र में रहे. इसके अलावा वह जनता दल यूनाइटेड के मुखिया भी हैं.

एसके/पीएम

Leave a Comment