27 साल बाद लिया बदला: मुंबई गैंगस्टर के भतीजे ने मुखबिर की हत्या की, नागपुर से गिरफ्तार

Mumbai , 25 अप्रैल . Mumbai में 27 साल पुराने एनकाउंटर का बदला लेने के लिए एक युवक ने कथित मुखबिर की बेरहमी से हत्या कर दी. Mumbai क्राइम ब्रांच ने इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके साथी को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है.

Police के अनुसार, 1999 में एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर शादिक कालिया के भतीजे शादिक जावर ने अपने चाचा की मौत का बदला लेने के लिए 78 वर्षीय इकबाल इब्राहिम सेलिया की हत्या की साजिश रची. आरोप है कि इकबाल सेलिया ने उस समय एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की टीम को सूचना दी थी, जिसके कारण शादिक कालिया मारा गया था.

20 अप्रैल की शाम नागपाड़ा इलाके में सेलिया के घर में हमला किया गया. उस समय घर में सिर्फ बुजुर्ग इकबाल अकेले थे. दो हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर 20 से ज्यादा वार किए और उनकी निर्मम हत्या कर दी. जब परिवार के अन्य सदस्य घर लौटे तो उन्हें खून से लथपथ शव मिला.

हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. Police ने cctv फुटेज के आधार पर उनकी गतिविधियों का पता लगाया. जांच में पता चला कि हमला करने के बाद आरोपी अंटोप हिल, विद्याविहार होते हुए कल्याण पहुंचे और फिर नागपुर भाग गए.

Mumbai क्राइम ब्रांच ने तकनीकी सबूतों के आधार पर तेज कार्रवाई करते हुए 29 वर्षीय शादिक जावर और उसके 22 वर्षीय साथी नौशाद मिथानी को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

जांच के दौरान Police को पता चला कि शादिक कालिया 1990 के दशक में कालाचौकी इलाके में फुटपाथ पर जूते बेचा करता था. बाद में वह अंडरवर्ल्ड से जुड़ गया और छोटा शकील गैंग का सदस्य बन गया. नवंबर 1999 में एक बड़े नेता की हत्या की साजिश के दौरान दया नायक की टीम ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया था. उस समय शादिक जावर महज दो साल का था. बड़े होने के बाद उसने चाचा की मौत का बदला लेने की ठान ली.

Police इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है कि कहीं कोई और साजिश तो नहीं थी. दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए Mumbai लाया जा रहा है.

एमएस/

Leave a Comment