
New Delhi, 2 जून . नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) का एक प्रतिनिधिमंडल Tuesday को New Delhi स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचा, जहां उसने “बीजेपी को जानिए” पहल के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की.
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी प्रमुख रवि लामिछाने ने किया. इस मुलाकात का उद्देश्य दोनों दलों के बीच संगठनात्मक ढांचे, Political कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझना बताया गया.
प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने India और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते केवल कूटनीतिक नहीं हैं, बल्कि लोगों के आपसी जुड़ाव और साझा परंपराओं पर आधारित हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के संवाद लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करते हैं और Political दलों के बीच आपसी समझ को बढ़ाते हैं. मुलाकात के दौरान नितिन नवीन ने भाजपा की संगठनात्मक संरचना की जानकारी दी और बताया कि पार्टी बूथ स्तर तक कैसे काम करती है. उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ताओं और लगातार जनता से जुड़े रहने की प्रणाली में निहित है. उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी स्थानीय स्तर पर समस्याओं को समझकर उनका समाधान करने पर जोर देती है.
नेपाली प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा की सदस्यता प्रक्रिया, उम्मीदवार चयन प्रणाली और नेतृत्व विकास के तरीकों को लेकर गहरी रुचि दिखाई. इस पर भाजपा नेतृत्व ने विस्तार से बताया कि किस तरह संगठन में योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाता है. चर्चा के दौरान Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाले शासन मॉडल पर भी बात हुई, जिसमें विकास, सुशासन, जनसेवा और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रमुख आधार बताया गया.
बैठक में युवा वर्ग, विशेषकर जेन ज़ी की राजनीति में बढ़ती भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ. दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि युवा लोकतांत्रिक भागीदारी को नई दिशा दे रहे हैं और भविष्य की राजनीति में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी.
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिनमें संगठन महासचिव अरुण सिंह, सांसद संजय जायसवाल, सांसद बांसुरी स्वराज और विजय चौथाईवाले शामिल थे. इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के मीडिया सेंटर और केंद्रीय पुस्तकालय का भी दौरा किया, जहां उन्हें पार्टी की संचार प्रणाली और ज्ञान प्रबंधन के तरीकों की जानकारी दी गई.
कार्यक्रम के अंत में एक अनौपचारिक लंच बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, Union Minister हर्ष मल्होत्रा और सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित कई नेता शामिल हुए. इस पूरे दौरे को भाजपा की उस पहल का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत वह दक्षिण एशिया के Political दलों के साथ संवाद और सहयोग को मजबूत करना चाहती है.
–
एसएचके/वीसी