नेहरू ने कश्मीर को बनाया विवादित क्षेत्र, जिससे देश को मिली उग्रवाद-अलगाववाद की समस्या : सीएम योगी

Lucknow, 15 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक India के शिल्पकार, India रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सीएम ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी की. सीएम योगी ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला.

Chief Minister योगी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर रियासत कहां शामिल हो, इसे लेकर असमंजस की स्थिति थी, तब जवाहर लाल नेहरू ने कहा कि मैं पहल करूंगा. जम्मू-कश्मीर पं. नेहरू के हाथों में था, लेकिन उन्होंने जम्मू-कश्मीर को इतना विवादित करने का कार्य किया कि आजादी के बाद से वह लगातार India को डसता रहा. नेहरू के कारण उसी कश्मीर से देश को उग्रवाद, अलगाववाद प्राप्त हुआ था. देश Prime Minister Narendra Modi का आभारी है, जिन्होंने लौहपुरुष और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करते हुए धारा-370 को समाप्त कर कश्मीर को India का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए एक देश में एक प्रधान, एक विधान और एक निशान के संकल्प को आगे बढ़ाया.

सीएम योगी ने कहा कि गृहमंत्री के रूप में India में सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार, तमाम विवादों के समाधान के लिए तंत्र विकसित करने और India की प्रशासनिक सेवा को वर्तमान स्वरूप देने का कार्य भी लौहपुरुष के कारण हो पाया. सरदार पटेल का यशस्वी नेतृत्व और लंबे समय तक प्राप्त होता, लेकिन देश का दुर्भाग्य रहा कि 15 दिसंबर 1950 को उनका नश्वर शरीर जवाब दे गया. उनकी स्मृतियां, देश के प्रति उनकी सेवाएं व योगदान हम सबके लिए चिरस्मरणीय अध्याय बन गया. हर भारतवासी बड़ी श्रद्धा, सम्मान के साथ India मां के महान सपूत लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने को तत्पर रहता है.

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का यशस्वी नेतृत्व और लंबे समय तक प्राप्त होता, लेकिन देश का दुर्भाग्य रहा कि 15 दिसंबर 1950 को उनका नश्वर शरीर जवाब दे गया. उनकी स्मृतियां, देश के प्रति सेवाएं व योगदान चिरस्मरणीय अध्याय बन गए. देश वर्तमान India के शिल्पी के रूप में सदैव लौहपुरुष का स्मरण करेगा.

सीएम योगी ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को Gujarat के करमसद में सामान्य किसान परिवार में हुआ था. उन्होंने अपने परिश्रम से उच्च शिक्षा अर्जित की. इसके पीछे उनका उद्देश्य आजीविका प्राप्त कर विदेशी हुकुमूत की नौकरी करना नहीं, बल्कि देश-दुनिया को समझकर अपनी प्रतिभा व ऊर्जा का लाभ India मां के चरणों में समर्पित करना था. सरदार पटेल ने आजादी के आंदोलन को नेतृत्व दिया. कई बार जेल की यातनाएं सहीं, लेकिन आजादी के आंदोलन से विचलित नहीं हुए. देश जब आजाद हो रहा था, उस समय उन्होंने पुरजोर तरीके से India के विभाजन का विरोध किया. उन्होंने 567 रियासतों को India गणराज्य का हिस्सा बनाया. देश वर्तमान India के शिल्पी के रूप में सदैव लौहपुरुष का स्मरण करेगा.

Chief Minister योगी ने कहा कि जूनागढ़ का नवाब व हैदराबाद का निजाम India गणराज्य में शामिल नहीं होना चाहते थे. जब देश आजाद हो रहा था, तब अंग्रेजों ने टू-नेशन थ्योरी को लागू किया और देसी रियासतों को स्वतंत्रता दी कि वे चाहें तो India गणराज्य में शामिल हों, Pakistan में शामिल हों या स्वतंत्र अस्तित्व बनाए रखें. सभी हिंदू रियासतों ने India का हिस्सा बनने पर सहमति दी, लेकिन जूनागढ़ के नवाब और हैदराबाद के निजाम ने मना कर दिया. सरदार पटेल की सूझबूझ के परिणामस्वरूप उनके रक्तहीन क्रांति के माध्यम से दोनों रिसायतें India का हिस्सा बनीं. जूनागढ़ के नवाब और हैदराबाद के निजाम को देश छोड़कर भागना पड़ा.

विकेटी

Leave a Comment