नीरज कुमार ने राजद पर साधा निशाना, बोले-नीतीश जैसा बनने में कई जन्मों तक होगी परेशानी

Patna, 12 दिसंबर . जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने विपक्ष द्वारा सीएम नीतीश कुमार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि Chief Minister का हर पल बिहार के विकास के लिए समर्पित है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल Chief Minister नीतीश पर आरोप लगाते हैं, लेकिन, उन्हें नीतीश कुमार जैसा बनने में कई जन्मों तक मुश्किल होगी. नीतीश कुमार का हर पल बिहार के विकास के लिए समर्पित है.

Patna में से बातचीत में जदयू प्रवक्ता ने कहा कि ढाई-तीन महीने तक उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें की गईं और ये बातें उन लोगों ने कीं, जिनके पिता पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. नीतीश कुमार इस समय पूरी तरह एक्शन मोड में हैं.

छात्रों को कम लागत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करा रहे हैं, नर्सिंग की पढ़ाई हो रही है. उन्होंने अपने कार्यकाल में बिहार में सड़कों का जाल बिछा दिया है. एयरपोर्ट के लिए अलग विभाग का गठन किया गया है. अब बिहार तेजी से विकसित बिहार की राह पर बढ़ चुका है.

पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी के बयान पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि वह एक राज्य की Chief Minister हैं और देश में संघीय ढांचा (फेडरल स्ट्रक्चर) है. राज्य Government की इजाजत या बिना पूर्व सूचना के केंद्रीय Police राज्य में राज्य में प्रवेश नहीं कर सकती. यह महज एक Political ड्रामा है.

सच यह है कि कोई भी वास्तविक मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहता और विकास को Political एजेंडा नहीं बनाया जाता. ऐसे बेबुनियाद बयान देकर वह चुनाव के समय जनता की अदालत में जाना चाहती हैं.

एसआईआर पर हो रहे विपक्षी दलों के हंगामे पर जदयू प्रवक्ता ने कहा कि एसआईआर देशहित में है. विपक्ष ने बिहार चुनाव के दौरान एसआईआर को लेकर बहुत भ्रम फैलाया. बिहार की जनता ने विपक्षी दलों को चुनाव के दौरान नकार दिया. अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एसआईआर पर भ्रम फैलाने से कुछ नहीं होगा. जनता आगे भी विपक्ष को करारा जवाब देगी.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment