
गुवाहाटी, 1 मई . असम Government में मंत्री अशोक सिंघल ने राज्य विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा है कि गठबंधन 126 सदस्यीय विधानसभा में 100 सीटों का आंकड़ा पार करेगा.
पत्रकारों से बातचीत में सिंघल ने कहा कि 4 मई को जब चुनाव परिणाम घोषित होंगे, तब असम की जनता अभूतपूर्व जनादेश देगी. उन्होंने दावा किया कि यह प्रदर्शन मौजूदा Government के प्रति जनता के मजबूत समर्थन को दर्शाएगा.
मंत्री ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा लगातार तीसरी बार असम के Chief Minister बनेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा नीत गठबंधन राज्यभर में मजबूत स्थिति में है.
विपक्ष पर निशाना साधते हुए सिंघल ने कहा कि अगली Government बनाने के उनके सपने Political वास्तविकता से काफी दूर हैं. उन्होंने तंज कसते हुए विपक्षी दलों को उनकी आकांक्षाओं के लिए “शुभकामनाएं” दीं, लेकिन कहा कि मतदाता पहले ही एनडीए के पक्ष में मन बना चुके हैं.
इस बीच, Thursday को जारी ताजा सीट और वोट शेयर अनुमानों में भी भाजपा नीत गठबंधन को स्पष्ट बढ़त दिखाई गई है. टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 102 सीटें मिलने का अनुमान है, जिसमें प्लस-माइनस 9 सीटों का अंतर हो सकता है.
वहीं कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जिसमें प्लस-माइनस 9 सीटों की संभावना है. अन्य दलों के खाते में करीब एक सीट जाने का अनुमान है.
यदि यह अनुमान सही साबित होता है तो भाजपा नीत गठबंधन 126 सदस्यीय विधानसभा में आराम से सत्ता बरकरार रखेगा.
वोट शेयर की बात करें तो भाजपा गठबंधन को करीब 50 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जिसमें 3 प्रतिशत तक उतार-चढ़ाव संभव है. कांग्रेस गठबंधन को 38 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य दलों और निर्दलीयों को मिलाकर करीब 12 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.
एग्जिट पोल में कहा गया है कि सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में समर्थन का बड़ा कारण संगठनात्मक मजबूती और कल्याणकारी योजनाएं हैं. हालांकि उम्मीदवार चयन, प्रचार अभियान की गति और क्षेत्रीय मुद्दे अंतिम परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं.
–
डीएससी