
New Delhi, 25 मार्च . पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक चिंता के बीच केंद्र Government द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को एनडीए के नेताओं ने सही बताया है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने पहले ही सब स्पष्ट कर दिया है. जनता के हित में सारे फैसले आने वाले हैं.
BJP MP दामोदर अग्रवाल ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “मौजूदा हालात में बातचीत ही सबसे बेहतर रास्ता है. पूरी दुनिया खाड़ी देशों की स्थिति को लेकर चिंतित है और शांतिपूर्ण समाधान के लिए संवाद जरूरी है.”
उन्होंने उल्लेख किया कि Prime Minister Narendra Modi पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि India सभी संबंधित देशों के संपर्क में है और शांति की दिशा में प्रयास कर रहा है. अग्रवाल ने कहा कि यदि पूर्व अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी बातचीत होती है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए.
सर्वदलीय बैठक को लेकर BJP MP अरुण गोविल ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के कुछ नेताओं का बैठकों में शामिल होने का इरादा ही नहीं होता, तो उनके सवाल उठाने का औचित्य समझ से परे है.
BJP MP मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व संकट से गुजर रहा है और ऐसे में India Government तथा Prime Minister के नेतृत्व को मजबूत करने की आवश्यकता है. उन्होंने सभी दलों से मिलकर देशहित में निर्णय लेने की अपील की.
वहीं, BJP MP हेमा मालिनी ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि विरोध करना उनका काम है, लेकिन युद्ध जैसे संवेदनशील समय में राष्ट्रीय एकता प्रदर्शित करना अधिक महत्वपूर्ण है.
शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि बैठक में पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा होगी और विपक्ष के सुझाव भी लिए जाएंगे. हालांकि, उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बैठक में शामिल न होने पर निराशा जताई और आरोप लगाया कि वे केवल बयानबाजी तक सीमित रहते हैं. जहां जनता के हित की बात होती है, वहां से राहुल गांधी गायब रहते हैं.
विपक्ष पर निशाना साधते हुए नरेश ने कहा कि विपक्ष का सिर्फ एक ही काम है, जनता को गुमराह करना. उनको नहीं पता कि अब देश की जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है. जनता को भी पता है कौन किसके लिए काम कर रहा है.
–
एसएके/पीएम