अखिलेश यादव पर एनडीए नेताओं ने कसा तंज, कहा-‘सपा चुनाव से पहले ही मान चुकी है हार’

New Delhi, 19 अगस्त . Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से एनडीए के सहयोगी दलों को दी जाने वाली सीटों का संभावित आंकड़ा पेश किया है. इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने अखिलेश यादव की आलोचना की है. एनडीए नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं, इसीलिए इस तरह का बयान दे रहे हैं.

उत्तर प्रदेश Government के मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने भगवान राम और निषादराज का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया और रावण का विनाश हुआ, उसी तरह Prime Minister मोदी और Chief Minister योगी ने निषाद समाज को सम्मान दिया है. संजय निषाद ने कहा कि जो लोग उनके साथ थे, अगर वे उन्हें संभाल पाते तो स्थिति अलग होती. अखिलेश के कार्यकाल में किसे कितना मिला, यह सभी जानते हैं और वे भी उस दौर का हिस्सा रहे हैं.

BJP MP गीता शाक्य ने कहा कि अखिलेश यादव यह भूल गए हैं कि यह भारतीय जनता पार्टी है. उन्होंने कहा कि भाजपा में कई ऐसे नेता हैं जिन्होंने जमीनी स्तर से संघर्ष कर अपनी पहचान बनाई है. एनडीए की सहयोगी पार्टियां और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मिलकर काम करते हैं. गठबंधन में सभी नेताओं का सम्मान होता है, उनकी बात सुनी जाती है और महत्वपूर्ण फैसले सामूहिक चर्चा के बाद लिए जाते हैं.

गीता शाक्य ने सवाल उठाया कि अखिलेश यादव कौन होते हैं यह कहने वाले कि एनडीए के लोग डरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश को एनडीए की चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी और अपने लोगों पर ध्यान देना चाहिए. एनडीए और भाजपा पूरी तरह सक्षम हैं और गठबंधन मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है.

भाजपा नेता राम कदम ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी अखिलेश यादव पर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव ने खुद मान लिया है कि वह इस बार भी चुनाव हारने वाले हैं. कदम ने कहा कि जनता ने दोबारा बीजेपी-एनडीए की Government बनाने का मन बना लिया है और इसी कारण अखिलेश यादव के बयानों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश के बयानों से ऐसा लगता है कि उन्होंने चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है.

–

एसएके/पीएम

Leave a Comment