
श्रीनगर, 25 जून . जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपोरा में पहले नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) की मंजूरी केंद्र Government द्वारा दी गई है. इसके लिए उप-Governor (एलजी) मनोज सिन्हा ने Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को धन्यवाद दिया है.
मनोज सिन्हा ने Wednesday को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मैं Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने अवंतीपोरा, पुलवामा में जम्मू-कश्मीर के पहले नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) को मंजूरी दी है. यह हाई-एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स और अलग-अलग एथलेटिक प्रतियोगिताओं के लिए एक प्रमुख नेशनल सेंटर के तौर पर काम करेगा और हजारों युवाओं को अलग-अलग खेल में स्किल देगा.”
उन्होंने लिखा, “एनसीओई कैंपस की सुविधाओं में एथलेटिक्स ट्रैक, इनडोर कोर्ट, फुटबॉल टर्फ, हॉकी टर्फ, कबड्डी और खो-खो कोर्ट, शूटिंग रेंज, स्विमिंग पूल, ताइक्वांडो हॉल, इंटीग्रेटेड स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग और रिहैब कॉम्प्लेक्स, हॉस्टल, खेल विज्ञान केंद्र और खेल चिकित्सा केंद्र शामिल होंगे. यह स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सेंटर हमारे केंद्र शासित प्रदेश में विश्व-स्तरीय संरचना और एलीट कोचिंग लाएगा. सेंटर के माध्यम से ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय चैंपियनों की अगली पीढ़ी तैयार होगी.”
जम्मू-कश्मीर अपनी सुंदरता के लिए विश्व विख्यात है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में खेल के क्षेत्र में इस क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है. जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने अलग-अलग परंपरागत और आधुनिक खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है.
देश के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचा है और कर्नाटक जैसी मजबूत टीम को हराकर पहली बार घरेलू क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी अपने नाम की है. इससे क्रिकेट के क्षेत्र में प्रदेश की बढ़ती ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है. हॉकी, वुशू, फुटबॉल, विंटर गेम्स और जल से संबंधित खेलों में भी जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है.
केंद्र Government का भी जम्मू-कश्मीर खेल को बढ़ावा देने में अहम योगदान रहा है. एनसीओई के बन जाने से इस केंद्र शासित प्रदेश में एथलेटिक्स और मजबूत होगा.
–
पीएके