
श्रीनगर, 30 जून . जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने Tuesday को उपChief Minister सुरिंदर चौधरी पर Chief Minister उमर अब्दुल्ला का भरोसा तोड़ने और पार्टी के विरोधियों से हाथ मिलाने का आरोप लगाया.
बुढाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने कहा कि Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने 3 जून को दाचीगाम में हुई बैठक के दौरान उपChief Minister को फंड आवंटन में हुई गड़बड़ियों और अन्य मामलों को सुधारने का निर्देश दिया था, लेकिन उन्होंने गलतियों को सुधारने के बजाय पार्टी के विरोधियों से हाथ मिला लिया और उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले विधायकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया.
उन्होंने आरोप लगाया कि उपChief Minister का रवैया तानाशाहीपूर्ण है और उन्होंने न सिर्फ Chief Minister बल्कि जनता के भरोसे को भी तोड़ा है.
जावेद चौधरी ने दावा किया कि उपChief Minister उन विधायकों को पार्टी से निष्कासित करने की धमकी दे रहे हैं, जो उनके खिलाफ आवाज उठाते हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि उपChief Minister ने राजौरी जिले के अधिकांश विकास कार्यों का बजट अपने विधानसभा क्षेत्र नौशेरा की ओर मोड़ दिया है.
विधायक के अनुसार, वर्ष 2025-26 में एसएएससीआई योजना के तहत हुए 33.71 करोड़ रुपये के खर्च में से 21.47 करोड़ रुपये केवल नौशेरा विधानसभा क्षेत्र में खर्च किए गए. वहीं, राजौरी जिले के लिए स्वीकृत 9.22 करोड़ रुपये भी उनके निर्वाचन क्षेत्र की ओर स्थानांतरित कर दिए गए.
उन्होंने यह भी दावा किया कि नॉन-फंक्शनल बिल्डिंग्स योजना के तहत 2025-26 में खर्च किए गए 1.28 करोड़ रुपये में से 1.03 करोड़ रुपये केवल उपChief Minister के विधानसभा क्षेत्र में खर्च किए गए.
जावेद चौधरी ने कहा कि वर्ष 2025-26 के यूटी कैपेक्स बजट के तहत 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है. इनमें से 137 करोड़ रुपये की लागत वाले पुल केवल उपChief Minister के निर्वाचन क्षेत्र में स्वीकृत किए गए हैं, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में एक भी पुल को मंजूरी नहीं मिली. उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों और धन के आवंटन में पक्षपात किया गया है.
पार्टी सूत्रों के अनुसार, 3 जून को दाचीगाम में हुई बैठक के दौरान घाटी के एक अन्य एनसी विधायक ने भी Chief Minister उमर अब्दुल्ला की मौजूदगी में उपChief Minister सुरिंदर चौधरी के खिलाफ शिकायत की थी. सूत्रों का कहना है कि उस विधायक ने आरोप लगाया था कि उपChief Minister उनके रिश्तेदार एक Governmentी अधिकारी को प्रताड़ित करने की कोशिश कर रहे हैं.
–
डीएससी