विश्व आदिवासी दिवस पर नवीन पटनायक बोले- 169 समुदायों को एसटी सूची में शामिल किया जाए

भुवनेश्वर, 9 अगस्त . बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष और Odisha विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन Patnaयक ने Sunday को एक बार फिर 169 जनजातीय समुदायों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि इन समुदायों को उनका अधिकार और मान्यता दिलाने के लिए पार्टी लगातार प्रयास करती रहेगी.

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भुवनेश्वर स्थित बीजेडी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Patnaयक ने कहा कि आदिवासी समुदायों का सशक्तीकरण हमेशा बीजेडी Government की विकास और कल्याणकारी नीतियों के केंद्र में रहा है.

उन्होंने कहा कि बीजेडी Government के दौरान आदिवासी समाज के विकास और सशक्तीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई थीं. उच्च शिक्षा, आजीविका और अन्य क्षेत्रों में उनकी स्थिति सुधारने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक कदम उठाए गए.

नवीन Patnaयक ने बीजेडी को आदिवासी भाई-बहनों का ‘सच्चा मित्र’ बताते हुए कहा कि उनकी Government ने आदिवासियों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. इनमें पंचायतों को वन उपज संग्रह का अधिकार देना, हजारों छात्रावास स्थापित करना, उच्च शिक्षा के लिए ‘अन्वेषा’ कार्यक्रम चलाना और वन भूमि अधिकार सुनिश्चित करना शामिल है.

उन्होंने कहा कि इन पहलों ने आदिवासी समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया. Patnaयक ने कहा कि बीजेडी हमेशा आदिवासी समाज के अधिकारों और उनकी संस्कृति की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रही है.

बीजेडी Government के दौरान गठित विशेष विकास परिषदों (एसडीसी) का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह आदिवासी कला और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल थी.

उन्होंने कहा, ”23 जिलों में स्थापित विशेष विकास परिषदों ने आदिवासियों को विकास प्रक्रिया में बराबरी का भागीदार बनाया. इससे वे अपने धार्मिक स्थलों, कला, शिल्प, संगीत और परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ अपनी आजीविका को भी बेहतर बनाने में सफल हुए.”

Patnaयक ने कहा कि बीजेडी Government की नीति आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाना और उन्हें अपनी भूमि पर सम्मान के साथ जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराना रही है.

उन्होंने बीजेडी Government के कार्यकाल में केंद्र Government को भेजे गए उस प्रस्ताव का भी जिक्र किया, जिसमें 169 जनजातीय समुदायों को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग की गई थी.

बीजेडी प्रमुख ने इस मांग को फिर दोहराते हुए कहा कि इन समुदायों को एसटी सूची में शामिल कराने के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे.

उन्होंने कहा कि आदिवासी भाई-बहनों का सशक्तीकरण केवल एक वादा नहीं, बल्कि बीजेडी Government की सभी आदिवासी विकास योजनाओं का मुख्य उद्देश्य रहा है. उन्होंने लोगों से आदिवासी समुदायों के ज्ञान, परंपराओं और संस्कृति का सम्मान करने तथा उनके संरक्षण के लिए ईमानदारी से काम करने की अपील की.

–

एएमटी/पीएम

Leave a Comment