जोश, ऊर्जा और एकता के भाव से समापन की ओर बढ़ रही राष्ट्रीय एकता पदयात्रा: मनसुख मंडाविया

New Delhi, 6 दिसंबर . ‘राष्ट्रीय एकता पदयात्रा’ का समापन Saturday को होने जा रहा है. इस यात्रा की शुरुआत सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर की गई थी.

इसकी जानकारी Union Minister मनसुख मंडाविया ने एक्स हैंडल पर भी दी. उन्होंने लिखा कि जोश, ऊर्जा और एकता के भाव से समापन की ओर बढ़ रही राष्ट्रीय एकता पदयात्रा.

उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे एक विशाल काफिले के साथे चले आ रहे हैं. उन्होंने अपने कंधे पर तिरंगा लगाया हुआ है और उनके काफिले में शामिल अन्य लोगों ने भी यह तिरंगा लगाया हुआ है. वीडियो में देशभक्ति से संबंधित जोशीले गीत भी चल रहे हैं.

Gujarat के करमसद में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए ‘राष्ट्रीय एकता पदयात्रा’ की शुरुआत हुई थी. इसके बाद Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने तिरंगा झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया. हजारों एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स, India स्काउट्स एंड गाइड्स और माय India वॉलंटियर्स ने “India माता की जय” और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर इस यात्रा की शुरुआत की थी.

यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोग देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत दिखे. यह पदयात्रा 11 दिनों में 152 किमी तक चली है, जिसका समापन आज 6 दिसंबर 2025 को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, एकता नगर (केवड़िया) में होने जा रहा है. इस खास मौके पर यात्रा में कई लोग शामिल हो रहे हैं.

इससे पहले यह पदयात्रा राजपीपला से गरुड़ेश्वर से आगे बढ़ी थी. इस यात्रा में युवा, महिला और अन्य सांस्कृतिक समूहों से जुड़े लोग शामिल हुए. यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोग देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थे.

26 नवंबर को अपनी शुरुआत के बाद से ही यह यात्रा अब तक कई जिलों में गुजर चुकी है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, युवा संगठनों और नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया है, जिससे राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने, सामाजिक सामंजस्य को मजबूत करने और सरदार पटेल के शासन के सिद्धांतों का प्रसार करने के पदयात्रा के उद्देश्यों को बल मिला है.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment