
रांची, 2 जुलाई . Jharkhand Government राज्य में निवेश बढ़ाने और विकास की नई संभावनाएं तलाशने के लिए विजन-2050 के तहत 8 और 9 जुलाई को New Delhi में दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन आयोजित करेगी.
इस सम्मेलन में देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक, नीति-निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम में उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ई-गवर्नेंस और पर्यटन के क्षेत्र में निवेश और विकास पर चर्चा होगी.
Thursday को आईटी विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने Chief Minister हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया. इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी भी मौजूद थे.
राज्य Government के अनुसार, सम्मेलन में उद्योग जगत से सुझाव लेने के लिए कई नई नीतियों के प्रारूप जारी किए जाएंगे. इनमें Jharkhand एआई नीति, निवेश प्रोत्साहन नीति, पर्यटन नीति, टेक्सटाइल नीति, जियाडा नियमावली और पीपीपी नीति के ड्राफ्ट शामिल हैं. इसके अलावा कई नए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए जाएंगे और विभिन्न कंपनियों के साथ निवेश संबंधी समझौता (एमओयू) भी किया जाएगा.
पहले दिन डिजिटल गवर्नेंस, आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष चर्चा होगी. Government और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच सीधे संवाद के जरिए राज्य में आईटी और एआई क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा. इस दौरान आईटी विभाग और कई कंपनियों के बीच समझौते भी होने की संभावना है.
दूसरे दिन उद्योग, निवेश और पर्यटन पर फोकस रहेगा. निवेशकों के सामने Jharkhand की औद्योगिक और पर्यटन क्षमता को रखा जाएगा. नए उद्योग लगाने और निवेश बढ़ाने को लेकर कई बड़े औद्योगिक घरानों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे.
इसी दौरान Government नई नीतियों के ड्राफ्ट और डिजिटल पोर्टल भी जारी करेगी. Government का कहना है कि इस आयोजन से राज्य में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और Jharkhand विजन-2050 के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी.
–
एसएनसी/एमएस