
New Delhi, 17 दिसंबर . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेशनल हेराल्ड केस में आए ताजा फैसले के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और केंद्र Government पर जुबानी हमला किया. उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड का मामला पूरी तरह से फर्जी और Political द्वेष की भावना से प्रेरित था. खड़गे ने दावा किया कि कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम और परेशान करने के उद्देश्य से इस मामले को उछाला गया था.
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना वर्ष 1938 में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा की गई थी और आजादी की लड़ाई में इसका ऐतिहासिक योगदान रहा है. इसके बावजूद भाजपा Government ने इस प्रतिष्ठित अखबार को मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोपों से जोड़कर बदनाम करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में कोई सच्चाई नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने इसे Political हथियार बनाकर कांग्रेस नेताओं को परेशान किया.
खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी Government अपने Political फायदे के लिए लगातार विपक्षी नेताओं पर ईडी जैसी जांच एजेंसियों के जरिए केस दर्ज करवा रही है. भाजपा ने डर और दबाव की राजनीति के जरिए लोगों को अपने पक्ष में किया और इसी आधार पर Governmentें बनाईं. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक प्रवृत्ति है. इस मामले में अदालत के फैसले ने भाजपा की राजनीति को बेनकाब कर दिया है. अब फैसला न्याय के पक्ष में आया है, सत्य की जीत हुई है. हम इस फैसले का दिल से स्वागत करते हैं.
Prime Minister Narendra Modi और गृह मंत्री अमित शाह को घेरते हुए खड़गे ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में फैसला आने के बाद अब Prime Minister मोदी और गृह मंत्री शाह को इस्तीफा देना चाहिए. उन्हें एक राजीनामा देना चाहिए कि भविष्य में वे लोगों को सताने का काम नहीं करेंगे.
वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम देश की सड़कों पर इस पॉलिटिकल बदले की कार्रवाई का पर्दाफाश करेंगे. पिछले सात सालों से कांग्रेस पार्टी को ईडी से लगातार परेशान किया जा रहा है. बदले की पॉलिटिक्स के जरिए हमारी सीनियर लीडरशिप को टारगेट किया जा रहा है और इससे हर कार्यकर्ता परेशान है. हम पूरे India में अपनी ताकत दिखाएंगे ताकि यह दिखा सकें कि कैसे केंद्र Government विपक्षी नेताओं को टारगेट करने के लिए ईडी का सिस्टमैटिक तरीके से गलत इस्तेमाल कर रही है.
आपको बताते चलें, नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट ने Tuesday को Enforcement Directorate (ईडी) की ओर से दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था. कांग्रेस ने कोर्ट के इस फैसले को सच्चाई की जीत बताया है.
–
पीएसके