नेशनल हेराल्ड मामला कोई राजनीतिक साजिश नहीं: शिवसेना नेता शाइना एनसी

Mumbai , 30 नवंबर . शिवसेना नेता शाइना एनसी ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली Police की First Information Report पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला कोई Political साजिश नहीं है. First Information Report एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की संपत्तियों से जुड़ी आपराधिक साजिश के बारे में है.

शाइना एनसी ने से बातचीत में कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून के ऊपर नहीं है, चाहे वह सोनिया गांधी हों या राहुल गांधी. इस मामले में शामिल आरोपियों के बारे में तहकीकात के बाद पूरा खुलासा होगा. मेरा मानना है कि कानून को अपना काम करने दिया जाना चाहिए.

नासिक कुंभ पर शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत के सवालों पर शाइना एनसी ने जवाब में कहा, “संजय राउत के आरोप बेबुनियाद हैं. प्रयागराज में जो हुआ वह नासिक में नहीं होगा. लोगों को गुमराह न करें. कुंभ में कोई भगदड़, कोई कैजुअल्टी या कोई फंड मिसमैनेजमेंट नहीं होगा. उन्हें नासिक कुंभ को लेकर कोई अफवाह नहीं फैलानी चाहिए.”

शिवसेना नेता ने कहा कि अगर संजय राउत को आपत्ति है तो वे बताएं कि कहां 1700 पेड़-पौधे कटे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करें.

इसी बीच, शाइना एनसी ने संजय राउत को नासिक कुंभ में जाने और स्नान करने की सलाह दी. उन्होंने कहा, “मेरी सलाह है कि आप भी नासिक कुंभ में जरूर स्नान करने जाएं और अपने पापों का प्रायश्चित करें. अगर आप अपने पापों को नहीं धोएंगे तो जनता आपको स्वीकार नहीं करेगी.”

संसद के शीतकालीन सत्र पर शिवसेना नेता ने कहा कि 10 प्रमुख बिल हैं, जिन पर इस शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में चर्चा की जाएगी. हमें उम्मीद है कि विपक्ष सकारात्मक भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर काफी चर्चा रही है, लेकिन यह चर्चा संसद के बाहर नहीं, बल्कि संसद के अंदर होनी चाहिए.

शाइना एनसी ने महमूद मदनी के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें मौलाना ने कहा कि ‘जब भी जुल्म होगा, जिहाद होगा’. शिवसेना नेता ने कहा, “मौलाना महमूद मदनी अपने आप को मुस्लिम समाज के ठेकेदार बुलाते हैं, उनको समझना चाहिए कि वे क्या बोल रहे हैं. वे लोगों को गुमराह और समाज में बंटवारा करने के लिए गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हैं.”

डीसीएच/

Leave a Comment