तेलुगु एक्टर राजेंद्र प्रसाद से जुड़े विवाद पर बोले नासिर, ‘उन्हें फैंस से माफी मांगनी चाहिए’

Mumbai , 12 मार्च . दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक बयान को लेकर बहस तेज हो गई है. यह मामला दिग्गज Actor और तमिलनाडु के पूर्व Chief Minister एम. जी. रामचंद्रन (एमजीआर) को लेकर की गई एक टिप्पणी से जुड़ा है. दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान तेलुगु सिनेमा के वरिष्ठ Actor राजेंद्र प्रसाद ने मशहूर Actor कांता राव की तारीफ करते हुए एक ऐसी बात कह दी, जिसे कई लोगों ने दिग्गज तमिल Actor एमजीआर के अपमान से जोड़कर देखा.

इस बयान के सामने आने के बाद social media और फिल्म जगत में चर्चा शुरू हो गई. इसी बीच अब दक्षिण भारतीय कलाकार संघ के अध्यक्ष और मशहूर Actor नासिर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और राजेंद्र प्रसाद से दिल से माफी मांगने की अपील की है.

नासिर ने इस मामले को लेकर एक छोटा सा वीडियो बनाया और कहा, “मैंने वह वीडियो देखा, जिसमें राजेंद्र प्रसाद Actor कांता राव की कला और अभिनय की तारीफ कर रहे थे. एक कलाकार का दूसरे कलाकार की प्रतिभा की सराहना करना अच्छी बात है, और यह फिल्म इंडस्ट्री की भी खूबसूरती है, लेकिन उसी दौरान एमजीआर का नाम तुलना में लाने और उनके बारे में कुछ कहने से कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.”

नासिर ने कहा, ”एमजीआर सिर्फ तमिल सिनेमा के बड़े सितारे ही नहीं थे, बल्कि वे एक ऐसे नेता भी थे, जिन्हें लोग आज भी बहुत सम्मान से याद करते हैं. उन्होंने लंबे समय तक तमिलनाडु की राजनीति में अहम भूमिका निभाई और एक दशक से ज्यादा समय तक राज्य के Chief Minister रहे. उनके काम और व्यक्तित्व के कारण उन्हें लोगों का बेहद प्यार मिला, इसलिए जब उनके बारे में कोई ऐसी टिप्पणी की जाती है, जो सम्मानजनक न लगे तो स्वाभाविक रूप से लोगों को दुख पहुंचता है.”

नासिर ने वीडियो में कहा, “जब तेलुगु सिनेमा के दिग्गज Actor और नेता एन. टी. रामाराव ने अपनी Political पार्टी की शुरुआत की थी, तब एमजीआर उनके महत्वपूर्ण सलाहकारों में से एक थे. अगर राजेंद्र प्रसाद के बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें दिल से माफी मांग लेनी चाहिए.”

पीके/डीकेपी

Leave a Comment