नासिक टीसीएस केस: अदालत ने आरोपी निदा खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नासिक, 11 मई . नासिक स्थित टीसीएस कार्यालय से जुड़े कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले की आरोपी निदा खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इस मामले में Maharashtra Police ने निदा खान को गिरफ्तार किया था. Police रिमांड समाप्त होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया. Police ने Monday को निदा खान को नासिक रोड कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अदालत के आदेश के बाद Police निदा खान को नासिक रोड सेंट्रल जेल के लिए रवाना हो गई. इस मामले की जांच नासिक Police कर रही है. इससे पहले वह Police रिमांड में थी, जहां उससे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ की गई.

बता दें कि निदा खान को 7 मई को छत्रपति संभाजीनगर के नरेगांव क्षेत्र स्थित कैसर कॉलोनी के एक आवासीय अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने माता-पिता, भाई, और मौसी के साथ वहां रह रही थीं. Police टीमें करीब दो दिनों से उस स्थान पर नजर रख रही थीं, जिसके बाद कार्रवाई की गई.

यह गिरफ्तारी नासिक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी), छत्रपति संभाजीनगर Police कमिश्नरेट और क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से की गई. जांच अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई थी.

Police अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर निदा खान का पता लगाया गया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए स्थानीय जेएमएफसी अदालत में पेश किया गया. बाद में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें नासिक ले जाया गया.

एसआईटी ने अपने बयान में पुष्टि की कि निदा खान देवलाली कैंप Police स्टेशन में दर्ज मामले में वांछित थीं. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत की गई.

डीकेपी/

Leave a Comment