पटना: महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में ‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ का आयोजन

Patna, 17 अप्रैल . महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में बिहार की राजधानी Patna में Friday को ‘नारी शक्ति फॉर विकसित India रन’ का आयोजन किया गया. बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ को रवाना किया.

‘नारी शक्ति फॉर विकसित India रन’ के आयोजन में शामिल हुईं एक महिला ने कहा कि वह महिला आरक्षण विधेयक से Political रूप से सशक्त होने के लिए देश और बिहार की महिलाओं को बधाई देती हूं. Chief Minister सम्राट चौधरी और पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार ने पंचायतीराज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्त किया. बिहार जीविका अभियान से भी महिलाएं सशक्त हुईं. सामाजिक, आर्थिक सशक्तीकरण के साथ-साथ अब महिलाएं Political रूप से भी सशक्त होंगी. उन्होंने कहा कि हम काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे है, क्योंकि हम ऐसे नेता के साथ काम कर रहे हैं, जो महिलाओं के बारे में सोचते हैं.

‘नारी शक्ति फॉर विकसित India रन’ में शामिल हुए एक शख्स ने कहा कि मातृ शक्ति को अधिकार मिलने वाला है. विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करने के लिए रखा गया है. इसी के समर्थन में Patna की महिलाएं आई हैं. इस मैराथन के माध्यम से हम सभी Political दलों को संदेश देना चाहते हैं कि मातृ शक्ति को नमन करें और उनका अधिकार दें.

Patna की एक महिला ने कहा कि आधी आबादी को बहुत सारी भागीदारी ते मिली, लेकिन पहली बार उनको पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है. पीएम Narendra Modi महिलाओं की चिंता करते रहे हैं, करते थे और करते रहेंगे.

कॉलेज ऑफ नर्सिंग एनएमसीएच की प्रधानाचार्य डॉ. संध्या सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कहा कि सबसे पहले मैं नारी शक्ति का वंदन करती हूं और Prime Minister Narendra Modi का भी अभिवादन करती हूं. नारियों के लिए बहुत काम करने वाले पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार को मैं धन्यवाद करती हूं.

मदन मोहन कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कविजा चौधरी ने कहा कि महिला को जो 33 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है, यह सिर्फ अधिकार ही नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता और अधिकार की बात करता है. नारी की कोई सीमा नहीं है. वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है.

एसडी/वीसी

Leave a Comment