
नांदेड़, 1 दिसंबर . Maharashtra के नांदेड़ में प्रेमी की हत्या के बाद लाश से शादी करने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अलग जाति के लड़के से प्यार करने पर 27 नवंबर को प्रियसी आंचल के पिता और भाई ने उसके प्रेमी सक्षम ताटे की हत्या कर दी. इस घटना के बाद जो हुआ, वो और भी दिल दहला देने वाला था.
प्रियसी आंचल ने प्रेमी सक्षम की मौत के बाद भी उसकी याद में अपनी जिंदगी बिताने का फैसला किया है. उसने शव से शादी कर ली, जिसके बाद इसकी चर्चा Maharashtra में ही नहीं, पूरे देश में रही है. युवती ने अब अपनी और प्रेमी के परिवार वालों के लिए सुरक्षा की मांग की है. आंचल नांदेड़ के Police उप महानिरीक्षक शहाजी उमाप से मिलने पहुंची और पूरी घटना बताई. आंचल का कहना है कि उसके पिता और भाई पहले से ही क्रिमिनल हैं. उसका एक भाई नाबालिग है, जो कभी भी सुधर गृह से बाहर आ सकता है. ऐसे में उसे और उसके प्रेमी सक्षम के परिवार वालों को जान का खतरा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा की जरूरत है.
Friday को सक्षम का अंतिम संस्कार कर दिया गया. उससे पहले आंचल ने सक्षम से शादी करने का बड़ा फैसला लिया. सक्षम और आंचल दोनों अलग-अलग जाति से थे, इसलिए प्रियसी आंचल का परिवार इस शादी के खिलाफ था.
सक्षम ताटे को उसकी प्रेमिका आंचल के पिता और भाई ने तीन गोलियां मारीं और फिर उसके सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी. Police ने इस मामले में आरोपी पिता गजानन मामिडवार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
सक्षम की हत्या के बाद आंचल अपना घर छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंच गई और दिल दहला देने वाला फैसला लिया कि वह सक्षम के शव से ही शादी करेगी. उसने शरीर पर हल्दी और केसर लगाया और शादी कर ली. इसके बाद वह फूट-फूटकर रो पड़ी. आंचल चाहती है कि इस मामले के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले.
से बातचीत में आंचल ने बताया कि उसका भाई उसे लेकर Police स्टेशन गया था, जहां Police वालों ने उसे हत्या करने के लिए उकसाया. आंचल ने बताया कि मेरा भाई नाबालिग है. उसने कहा था कि सक्षम की हत्या कर दूंगा और जल्द ही जेल से बाहर आऊंगा. इसके बाद उसके परिवार को भी मारूंगा.
आंचल ने बताया कि उसके भाई ने उसे भी धमकी दी थी कि अगर परिवार वालों के खिलाफ गवाही दी या कोर्ट गई, तो वह मुझे भी मार देगा. ऐसे में हमें सुरक्षा की जरूरत है. Police वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.
आंचल ने कहा कि सक्षम की हत्या करने वालों को फांसी होनी चाहिए. Policeवालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.
–
एएमटी/वीसी