एलपीजी संकट और चुनाव आयोग पर नाना पटोले का तीखा हमला, ज्ञानेश कुमार की तुलना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से की

Mumbai , 13 मार्च . Maharashtra से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तुलना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से कर दी है. नाना पटोले का यह बयान उस वक्त आया है जब टीएमसी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस लाई.

Mumbai में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि हम और पूरा विपक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाने के समर्थन में हैं. ज्ञानेश कुमार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने का काम किया गया है. भाजपा को चुनाव में लाभ पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग फैसले करता है.

एलपीजी संकट को लेकर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सिलेंडर का कटआउट लेकर प्रदर्शन किया. उन्होंने Government पर निशाना साधते हुए कहा कि Mumbai जैसे शहरों में आधे से ज्यादा होटल बंद हो गए हैं, हॉस्टल में रहने वाले बच्चों को गैस की कमी के कारण गांव जाना पड़ा. उनकी पढ़ाई को नुकसान हो रहा है. घर के अंदर भी गैस नहीं है. कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है. लोगों को 2 हजार रुपए में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि Maharashtra की Government भी भ्रष्टाचारी है और व्यवस्था भी भ्रष्टाचारी है. उसके परिणाम जनता को भुगतना पड़ रहा है, जनता की कोई सुनने वाला नहीं है. Government को जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने सभी जिलों में आंदोलन शुरू कर दिया है. विधानसभा में हम सिलेंडर का कटआउट लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और जनता की आवाज उठा रहे हैं.

Government के दावे पर नाना पटोले ने कहा कि अगर गैस की किल्लत नहीं है तो Mumbai जैसे शहर में होटल क्यों बंद हो रहे हैं? बेकरी उद्योग बंद हो गया है, वडा पाव पर जिंदगी गुजारने वाले लोग परेशान हैं, क्योंकि दुकानें बंद हो रही हैं और Government सिर्फ झूठ बोल रही है. झूठ बोलने से काम नहीं चलेगा. Government को सबके सामने वास्तविकता रखनी होगी.

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कोरोना से भी बुरी स्थिति होने वाली है और पेट्रोल-डीजल की आज किल्लत चालू हो गई है और जल्दी ठीक नहीं होने वाली है.

उन्होंने पीएम मोदी से अपील की है कि वे जनता के सामने आएं और लोगों को संकट से संबंधित आश्वस्त करें कि स्थिति से कैसे निपटा जाए, क्योंकि देश और Maharashtra के लोग तकलीफ में हैं.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment