
गांधीनगर, 12 मार्च . Gujarat Government ने स्वदेशी उत्पादों के बाजार को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों और छोटे कारोबारियों को स्थायी मंच देने के लिए एक नई पहल की घोषणा की है. इसके तहत राज्य के चार बड़े शहरों (Ahmedabad, सूरत, वडोदरा और राजकोट) में ‘नमो स्वदेशी अर्बन मॉल’ स्थापित किए जाएंगे.
Thursday को राज्य Government ने बताया कि यह मॉल Gujarat शहरी आजीविका मिशन (जीयूएलएम) के तहत बनाए जाएंगे. इनका उद्देश्य शहरों में ऐसे स्थायी बाजार तैयार करना है जहां स्थानीय स्तर पर बने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच सकें.
इस परियोजना को राज्य के शहरी विकास और शहरी आवास विभाग द्वारा लागू किया जा रहा है. Government का कहना है कि इससे शहरों में आजीविका के अवसर बढ़ेंगे और स्वदेशी उत्पादों की बिक्री को मजबूत आधार मिलेगा.
Governmentी अधिकारियों के मुताबिक, इन मॉल में आधुनिक और व्यवस्थित रिटेल स्पेस तैयार किए जाएंगे, जहां कारीगर, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं, स्ट्रीट वेंडर और छोटे उद्योग अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर सकेंगे और सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे.
यह पहल Gujarat में पहले आयोजित किए गए स्वदेशी मेलों के अनुभव पर आधारित है. राज्य के अर्बन डेवलपमेंट ईयर 2025-26 के दौरान 16 नगर निगमों में प्लास्टिक-मुक्त स्वदेशी उत्सव के तहत ऐसे मेले आयोजित किए गए थे. इन आयोजनों ने कारीगरों, दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को अस्थायी रूप से अपने स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने और शहरी ग्राहकों तक पहुंचने का मौका दिया था.
अधिकारियों का कहना है कि अब उसी मॉडल को स्थायी रूप देने के लिए ‘नमो स्वदेशी अर्बन मॉल’ बनाए जा रहे हैं, ताकि उत्पादकों को पूरे साल एक स्थिर बाजार उपलब्ध हो सके.
राष्ट्रीय स्तर पर भी Prime Minister Narendra Modi स्वदेशी उत्पादों और घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई अभियान चला रहे हैं. इनमें मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर India और हर घर स्वदेशी जैसे कार्यक्रम शामिल हैं.
राज्य Government का कहना है कि नए अर्बन मॉल इन अभियानों के अनुरूप हैं और नागरिकों को स्थानीय स्तर पर बने उत्पाद खरीदने के लिए प्रेरित करेंगे.
अधिकारियों के अनुसार इन मॉल में ग्राहकों को एक ही जगह पर विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पाद मिल सकेंगे और इससे खरीदारों और उत्पादकों के बीच सीधा संपर्क भी स्थापित होगा.
सिर्फ नियमित बिक्री ही नहीं, बल्कि इन मॉल में समय-समय पर मेले और प्रदर्शनियां भी आयोजित की जा सकती हैं, जिनमें स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमों के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा.
राज्य Government ने इस वर्ष के बजट में ‘नमो स्वदेशी अर्बन मॉल’ की स्थापना और भविष्य के स्वदेशी मेलों के आयोजन के लिए 45 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं.
Government का मानना है कि यह परियोजना कारीगरों, महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों और स्ट्रीट वेंडरों के लिए नए विपणन अवसर पैदा करेगी और Gujarat के प्रमुख शहरों में स्वदेशी उत्पादों की बिक्री को मजबूत करेगी.
–
वीकेयू/एएस