यामानाशी प्रांत के गवर्नर से नगमा मलिक की मुलाकात, भारत-जापान साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

टोक्यो, 5 अप्रैल . India की जापान में राजदूत नगमा मलिक ने Sunday को यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच साझेदारी को ज्यादा मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई.

नगमा मलिक ने यामानाशी प्रांत के अपने दौरे में ‘शिंगेन-को’ महोत्सव में भी हिस्सा लिया.

जापान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट किया, “राजदूत नगमा एम. मलिक ने यामानाशी प्रांत का दौरा किया और यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी से मुलाकात की. उन्होंने भारत-जापान साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की, विशेष रूप से यामानाशी प्रांत के साथ गहरे जुड़ाव पर.”

इसमें आगे कहा गया, “यामानाशी प्रांत की यात्रा के दौरान राजदूत ने ‘शिंगेन-को’ उत्सव में भी हिस्सा लिया. यह दुनिया का सबसे बड़ा समुराई उत्सव है, जिसका आयोजन कोफू शहर में किया गया था.”

इससे पहले 26 मार्च को विदेश मामलों के मंत्री एस. जयशंकर ने फ्रांस में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोतेगी से मुलाकात की.

वहीं, छह मार्च को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जापान के Prime Minister के विशेष सलाहकार सदामसा ओउ से मुलाकात की और रक्षा प्रौद्योगिकी और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा की.

एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट किया, “विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जापान के Prime Minister के विशेष सलाहकार सदामसा ओउ से मुलाकात की. उन्होंने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के रक्षा प्रौद्योगिकी और आर्थिक सुरक्षा स्तंभों को मजबूत करने पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान किया.”

वहीं, आठ फरवरी को Prime Minister Narendra Modi ने जापान के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनाव में अपनी जापानी समकक्ष साने ताकाइची की जीत पर उन्हें बधाई दी.

एवाई/एबीएम

Leave a Comment