मुसलमानों को वंदे मातरम के गायन से कोई समस्या नहीं है: हुसैन दलवई

Mumbai , 12 फरवरी . कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के नए नियमों पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के एतराज पर कहा कि मुसलमानों को वंदे मातरम से कोई समस्या नहीं है.

Mumbai में कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने से बातचीत करते हुए कहा कि वह कह रहे हैं कि वंदे मातरम नहीं कहेंगे. यह कहना मुझे पसंद नहीं. मौलाना आजाद ने भी वंदे मातरम गाया था. हम वंदे मातरम गाएंगे. इसके आगे के जो छंद हैं हम वह नहीं कहेंगे. जिस वंदे मातरम को मान्यता है, उसे हम जरूर गाएंगे. देश का यह एक राष्ट्रगीत है और मुसलमानों को वंदे मातरम के गायन से कोई समस्या नहीं है.

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर कांग्रेस नेता ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर जब अत्याचार होता है, तो उसका भी निषेध करना चाहिए. यह गलत है. अन्याय के खिलाफ खड़े रहना चाहिए. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बना वातारवण भी गलत है.

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को शेख हसीना सौंपनी चाहिए या नहीं. यह अलग बात है, लेकिन उसकी सुरक्षा भी होनी चाहिए. उनकी पार्टी को चुनाव में भाग लेने के लिए मना किया गया है. यह तो गलत है, लोकतंत्र के खिलाफ है.

कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने यूएन की रिपोर्ट में Pakistan के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लाल किला हमले से जोड़े जाने पर कहा कि ये बड़ा खतरनाक है. अगर Pakistan हमारे देश में आतंकवाद फैलाता है, तो Pakistan को एक तरह से सबक सिखाना चाहिए. आतंकवाद से किसी का भला नहीं होने वाला है. आतंकवाद क्यों होना चाहिए? फिर तो खुल्लम खुला लड़ाई करे. यहां आतंकवाद करना, बेगुनाह लोगों को मारना, यह कौन सा मजहब सिखाता है?

टीएमसी से निष्कासित हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि हुमायूं कबीर तो उन्हीं का आदमी है. वहां ममता Government नहीं आनी चाहिए, इसलिए इन्होंने हुमायूं कबीर पर हाथ रखा है. जो वह कहते हैं, हुमायूं कबीर वैसा काम करता है. मुसलमानों में भी इस प्रकार के लोग मिलते हैं. ऐसे मुसलमान बी टीम की तरह काम करते हैं और अपने ही लोगों का नुकसान करते हैं. मैं मुसलमानों से कहूंगा कि ऐसे लोगों को साइड रखो, सेकुलर पार्टी के साथ ही रहना चाहिए.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment