
New Delhi, 17 मई . दिल्ली में दिलशाद कॉलोनी रेड लाइट के पास हुए हत्याकांड को Police ने सुलझा लिया है. Police ने इस मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Police की ओर से जानकारी दी गई कि 16 मई की रात लगभग 11 बजे सीमापुरी थाने में जानकारी मिली थी कि दिलशाद कॉलोनी रेड लाइट के पास एक अज्ञात घायल व्यक्ति पड़ा है. उसको एक शख्स ने जीटीबी अस्पताल पहुंचाया था. 17 मई की रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी होते ही Police अधिकारी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे.
Police ने बताया कि पूछताछ के दौरान गौरव नाम के एक चश्मदीद Police से मिला. उसने मृतक की पहचान जीशान के रूप में की. चश्मदीद ने बताया कि वह जीशान का दोस्त था और दोनों दिलशाद कॉलोनी रेड लाइट के पास सर्विस लेन से एक साथ जा रहे थे तभी सोनू, लक्ष्मी नारायण और मोहम्मद अमन उर्फ शाहिद नामक तीन परिचित व्यक्ति एक स्कूटी पर वहां पहुंचे और एक पुराने विवाद को लेकर उनसे झगड़ा करने लगे.
जब गौरव ने आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उसे चेतावनी दी कि वह बीच में न पड़े, क्योंकि वे जीशान को सबक सिखाना चाहते थे. कहासुनी के दौरान मोहम्मद अमन उर्फ शाहिद ने जीशान को पकड़ लिया. सोनू ने एक धारदार हथियार निकाला और जीशान की छाती पर वार कर दिया. लक्ष्मी नारायण ने उस पर डंडे से हमला किया. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए.
Police ने जानकारी दी कि मामले की जांच के लिए Police टीम गठित की गई. Police ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. इस मामले में शामिल तीनों आरोपियों का पता लगा लिया गया और उन्हें कुछ ही घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया.
Police के मुताबिक, आरोपी सोनू मजदूरी करता है, दूसरा आरोपी लक्ष्मी नारायण फुटपाथ पर जूता बेचता है. वहीं, तीसरा आरोपी मोहम्मद अमन एक सैलून में दिहाड़ी मजदूरी करता है. आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया गया है.
–
एसडी/वीसी