मुंबई : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Mumbai , 28 मार्च . Mumbai के नेहरूनगर इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करना का मामला सामने आया है. Police ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Police के अनुसार, आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की और धीरे-धीरे उससे नजदीकियां बढ़ाईं. उसने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर उसका विश्वास जीता. इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए, आरोपी ने कथित तौर पर कई बार युवती के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए. जब युवती ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने साफ तौर पर इंकार कर दिया और उससे दूरी बनाने लगा.

उन्होंने बताया कि जब लड़की बार-बार शादी का दबाव बनाने लगी तो आरोपी ने लड़की से बात कर बंद कर दिया और दूर चला गया. इसके बाद पीड़ित लड़की ने नेहरूनगर Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, शिकायत मिलते ही Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और बाद में उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया.

Police अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है. वहीं, पीड़िता को कानूनी सहायता के साथ-साथ काउंसलिंग भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उसे मानसिक रूप से सहारा मिल सके.

Police के अनुसार तहरीर में बताया गया कि आरोपी उससे बाहर मिला था, इसके बाद धीमे-धीमे दोनों लोगों में दोस्ती हो गई और आरोपी लड़के ने शादी का विश्वास दिलाकर घर आने-जाने लगा. इसके बाद उसने इच्छा के विरुद्ध कई सालों तक शारीरिक संबंध बनाया और शादी करने की बात करता रहा.

तहरीर में आगे बताया गया कि धीमे-धीमे कई साल बीत जाने के बाद लड़की शादी का दबाव डालने लगी, जिसके बाद आरोपी लड़के ने उससे बात करना बंद कर दिया और शादी से इनकार करने लगा. जब पीड़िता ने मामले की जानकारी Police को देने की बात कही तो आरोपी उसे धमकी देने लगे. इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी Police को दी.

Police के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. आरोपी ने शादी की बात स्वीकार की है. दोनों के परिजनों से बात की जा रही है, जिससे मामले जल्दी सुलझाया जा सके.

एसएके/एएस

Leave a Comment