
New Delhi, 29 मार्च . आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला Mumbai इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच Sunday को खेला जाना है. Mumbai के वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ Mumbai का रिकॉर्ड दमदार रहा है. इस मुकाबले में रोहित शर्मा के पास एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा.
दरअसल, आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अभी डेविड वॉर्नर के नाम है. वॉर्नर ने 28 पारियों में कोलकाता के गेंदबाजी अटैक के सामने 1093 रन बनाए हैं. वहीं, इस लिस्ट में अभी रोहित दूसरे नंबर पर हैं. Mumbai इंडियंस के पूर्व कप्तान ने 35 पारियों में 1083 रन बनाए हैं. रोहित Sunday को अगर वानखेड़े में होने वाले मुकाबले में 11 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह केकेआर के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित को केकेआर के खिलाफ खेलना हमेशा से ही काफी रास आता है. वह इस टीम के खिलाफ एक शतक और 6 अर्धशतक लगा चुके हैं.
केकेआर के खिलाफ Mumbai इंडियंस का रिकॉर्ड वानखेड़े के मैदान पर कमाल का रहा है. इस ग्राउंड पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 मैच खेले गए हैं. इसमें से 10 मुकाबले Mumbai ने जीते हैं जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम सिर्फ दो मैच ही जीत सकी है. ओवरऑल रिकॉर्ड में भी Mumbai का पलड़ा भारी रहा है. Mumbai ने 35 मुकाबलों में से 24 में जीत दर्ज की है तो केकेआर ने सिर्फ 11 मैच जीते हैं. साल 2025 में दोनों टीमों की भिड़ंत एक बार हुई थी, जहां Mumbai इंडियंस ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी.
Mumbai की टीम इस सीजन में काफी मजबूत दिखाई दे रही है. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और रदरफोर्ड के रूप में टीम के पास दमदार बैटिंग ऑर्डर मौजूद है. वहीं, गेंदबाजी में Mumbai के पास जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दो धाकड़ गेंदबाज मौजूद हैं. दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर भी पावरप्ले में टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स का भी बैटिंग ऑर्डर दमदार दिख रहा है. टिम सीफर्ट और फिन एलन की हालिया फॉर्म कमाल की रही है. हालांकि, टीम को इस सीजन अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और रॉवमैन पॉवेल से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. केकेआर का तेज गेंदबाजी अटैक जरूर आईपीएल 2026 में कमजोर दिखाई दे रहा है. हर्षित राणा और आकाशदीप सिंह चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.
–
एसएम/पीएम