1 मार्च से शुरू होगी मुंबई-विजयदुर्ग रो-रो फेरी सेवा: नितेश राणे

Mumbai , 25 फरवरी . Maharashtra Government के मंत्री नितेश राणे ने एम2एम फेरी सेवा और राज्य के अन्य समसामयिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि यह परियोजना Chief Minister देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसकी नींव उस समय रखी गई थी जब Chief Minister के पास 2014 से 2019 के बीच बंदरगाह विभाग की जिम्मेदारी थी.

नितेश राणे ने घोषणा की कि 1 मार्च से इस परियोजना की औपचारिक शुरुआत की जाएगी. पहला रूट Mumbai से विजयदुर्ग तक होगा. अभी Mumbai से अलीबाग तक रो-रो सेवा संचालित हो रही है और अब इसे आगे बढ़ाते हुए विजयदुर्ग तक जल परिवहन सेवा शुरू की जाएगी. आने वाले समय में रत्नागिरी, रायगढ़ और अन्य राज्यों को भी जलमार्ग से जोड़ने की योजना है. उन्होंने विश्वास जताया कि इससे पर्यटन और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा.

मंत्री राणे ने Political मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान कुछ संगठन ‘जय भीम’ और ‘जय मीम’ जैसे नारे लगाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद केवल एक ही नारा रह जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे संगठनों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर टीपू सुल्तान की तस्वीरें लगाई जाती हैं, जबकि डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें नजर नहीं आतीं. नगर निकाय संविधान के अनुसार चलते हैं, और यदि कोई विवादित गतिविधि सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी.

मंत्री ने मदरसों से जुड़े एक वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि यदि किसी भी संस्थान में बच्चों के साथ हिंसा होती है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए. उन्होंने दावा किया कि मदरसों की व्यवस्था की समीक्षा की जानी चाहिए और जहां आवश्यक हो वहां ऑडिट और जांच कर उन्हें आधुनिक शिक्षा संस्थानों में परिवर्तित किया जाना चाहिए. इस दिशा में वह Chief Minister से चर्चा करेंगे. कुछ राज्यों में ऐसे कदम उठाए जा चुके हैं, जैसे असम और उत्तर प्रदेश में मदरसों को स्कूलों में परिवर्तित करने की पहल हुई है.

बता दें कि रो-रो फेरी सेवा एक आधुनिक जल परिवहन प्रणाली है, जो यात्रियों को अपने वाहनों (कार, बाइक, बस, ट्रक) के साथ सीधे जलमार्ग के जरिए जहाज पर सवार होने और उतरने की सुविधा देती है. इसमें विशेष रैंप लगे होते हैं, जिससे वाहन आसानी से अंदर आ-जा सकते हैं.

वीकेयू/डीकेपी

Leave a Comment