
Mumbai , 10 अगस्त . Mumbai Police ने ऐन वक्त पर पहुंचकर एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से बचा लिया. पत्नी से विवाद होने के बाद वह आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था. इलाज के बाद Police ने व्यक्ति को उसके परिजनों को सौंप दिया है.
वर्सोवा Police को Police नियंत्रण कक्ष के माध्यम से एक व्यक्ति के आत्महत्या की कोशिश करने की जानकारी मिली थी. यह जानकारी आत्महत्या की कोशिश कर रहे व्यक्ति के पड़ोसी ने दी थी. जानकारी मिलते ही 5 मिनट में वर्सोवा Police की टीम मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर 40 वर्षीय के आत्महत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया.
Police ने व्यक्ति को फंदे से उतारा तो वह बेहोश था. इसके बाद उसे सीपीआर दिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया. वर्सोवा Police अधिकारी ने बताया कि दंपति के बीच घरेलू मुद्दे पर बहस हुई थी. इसके बाद पति ने आत्महत्या करने की कोशिश की. एक पड़ोसी से कॉल मिली और हमारी टीम 5 मिनट में मौके पर पहुंच गई. टीम ने व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोका सीपीआर देने के बाद उसे विले पार्ले पश्चिम के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया.
Police ने बताया कि होश आने और इलाज मिलने के बाद उसे उसके परिवार के सदस्य की मौजूदगी में घर छोड़ दिया गया और उसकी काउंसलिंग भी की गई. Police ने पहचान उजागर नहीं की है.
इसके पहले बांद्रा के पश्चिमी उपनगर में 24 साल के एक युवक ने अपने 13वीं मंजिल स्थित फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. आरोप है कि उसकी पूर्व प्रेमिका और उसकी बहन ने उसे एक झूठे Police केस में फंसाने की धमकी दी थी. Police के मुताबिक, पीड़ित बांद्रा ईस्ट में अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ रहता था और पहले एक जज के साथ लॉ क्लर्क के तौर पर काम कर चुका था. पीड़ित की मां की शिकायत पर Police ने दो महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.
–
ओपी/वीसी