मुंबई पुलिस ने 1,541 से ज्यादा चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए

Mumbai , 4 अप्रैल . Mumbai Police ने एक संगठित अभियान चलाते हुए न केवल बड़ी संख्या में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए, बल्कि उन्हें उनके असली मालिकों को वापस भी सौंप दिया.

Mumbai Police कमिश्नरेट के जोन-3 की टीम द्वारा पिछले कुछ महीनों में चलाए गए विशेष ऑपरेशन के तहत कुल 1,541 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन का सफलतापूर्वक पता लगाया गया. इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 3 करोड़ 37 लाख 44 हजार 500 रुपए बताई गई है. Police ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर इन सभी मोबाइल और अन्य बरामद सामान को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया, जिससे लोगों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी.

Police के अनुसार, पिछले तीन महीनों के दौरान ही जोन-3 के विभिन्न थानों ने मिलकर 662 मोबाइल फोन बरामद किए. इनकी कीमत करीब 1 करोड़ 35 लाख 71 हजार रुपए आंकी गई है. इस अभियान में सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल, साइबर सेल और डिटेक्शन ब्रांच की अहम भूमिका रही. इसके अलावा, करीब 30 लाख 54 हजार रुपए के अन्य कीमती सामान भी बरामद किए गए. Saturday को आयोजित कार्यक्रम में कुल 1 करोड़ 66 लाख 25 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति नागरिकों को लौटाई गई.

जोन-3 के अंतर्गत आने वाले अलग-अलग Police थानों की भूमिका भी इस अभियान में उल्लेखनीय रही. नागपाड़ा Police स्टेशन ने सबसे अधिक 139 मोबाइल फोन बरामद किए, वहीं वर्ली Police स्टेशन ने 108, ताड़देव Police स्टेशन ने 105, एनएम जोशी मार्ग Police स्टेशन ने 104, आग्रीपाड़ा Police स्टेशन और भायखला Police स्टेशन ने 103-103 मोबाइल फोन बरामद किए.

इस पूरे अभियान का नेतृत्व डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया. उनके निर्देशन में अब तक तीन बड़े रिकवरी ड्राइव संचालित किए जा चुके हैं. इन अभियानों के माध्यम से Police ने न केवल तकनीक और समन्वय का बेहतरीन उदाहरण पेश किया, बल्कि आम जनता का भरोसा भी मजबूत किया है.

पीएसके

Leave a Comment